शराब ठेके के खिलाफ यूकेडी का हल्ला बोल, दुकान के गिराये शटर

0
184

डोईवाला(संवाददाता)। डोईवाला मे भानियावाला फ्लाईओवर के पास स्थित शराब की दुकान का उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व मे सैकडों स्थानीय लोगों ने शराब के ठेके का जमकर विरोध किया।  यूकेडी कार्यकर्ताओं ने शराब ठेके के खिलाफ हल्ला बोला और भानियावाला तिराहा से शराब की दुकान तक रैली निकाली और ठेके का शटर गिराकर विरोध दर्ज किया।
यहां यूकेडी के बैनर तले महिलाओं ने सरकार के खिलाफ देर तक जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर जमा रहा। इस अवसर पर शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि शराब की दुकान दो दिन मे नही हटाई गयी तो बुधवार को शाम चार बजे से दुकान के सामने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। यूकेडी नेता सेमवाल ने कहा कि एक तो शराब की दुकान के दाहिनी तरफ दो प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान हैं। दूसरा शराब की दुकान के बाई तरफ दो धार्मिक स्थल हैं। इसके अलावा शराब की दुकान के आगे से गुजरने वाली सड़क काफी संकरी है और ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है।
इस अवसर पर यूकेडी जिलाध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने कहा कि शराब की दुकान जिस भूमि पर बनी है उसका लैंड यूज कृषि है या कमर्शियल है इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस अवसर पर युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अंकित घिल्डियाल ने बताया कि यूकेडी कई दिन से ठेके को अन्यत्र शिफ्टिंग की मांग कर रही है। यूकेडी इस बारे मे उप जिलाधिकारी और कोतवाल को भी ज्ञापन दे चुके हैं। इस अवसर पर यूकेडी नेता प्रमोद डोभाल ने कहा कि शराब की दुकान का निर्माण का नक्शा पास किए हुए हैं या नही, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस अवसर पर बीना नेगी ने कहा कि यदि दो दिन मे शराब की दुकान नही हटी तो बड़ा जनांदोलन होगा। इस अवसर पर निर्मला भट्ट और तारा देवी ने कहा कि  शराब की दुकान को अग्निशमन की अनापत्ति भी सवालों के घेरे में है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए शराब के ठेके के पास लोकतांत्रिक तरीके से कोविड-19 पालन करते हुए जमकर विरोध जताया। इस अवसर पर आंदोलन मे उत्तराखंड क्रांति दल की वार्ड अध्यक्ष निर्मला भट्ट,  तारा देवी , बीना देवी, जी एस गुसाईं, धर्म वीर गुसाईं,  , अवतार सिंह,  अरविंद बिष्ट, अनदीप सिंह नेगी, जय जोशी, सुबोध नौटियाल,  पंकज नौडियाल, सार्थक सेमवाल , ओम उपाध्याय,  राम वर्मा,सुरुचि सेमवाल, दीपा देवी, कमला नौटियाल, मोहन जारा खान, प्रीति ,शाहिदा खातून , किरण, पुष्पा चौहान, उर्मिला, कविता, रुकमणी जोशी, माखी देवी, आनंदी बडथ्वाल, मधु गुसाईं, शोभा कुमाई, पार्वती देवी, सुलोचना कुमार, अहिल्या, कांति देवी, ऊषा चौहान, शबनम अली, विवेक रौथान, खुशीराम छेड़ा, आदिल मलिक, तनवीर, कृष्ण प्रसाद सेमवाल, लखपत, नेगी, शुभम नौटियाल, नवीन नेगी, रवि पंवार, सुशील रावत, देवानंद मंमगाई, सुमन नेगी, अजय पंवार, शमशाद अली, मोहम्मद कैफ, सचिन चौहान, रोहित चौहान ,मोनू चौहान ,पूरन सिंह रावत, सुभाष नौटियाल, शुभम नौटियाल, कृष्ण प्रसाद , दिनेश रौतेला, सचिन पवार, सुबोध, पंकज नौटियाल, अर्जुन लाल, मोहम्मद शहजाद, तनवीर मलिक सहित सैकडों महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

LEAVE A REPLY