अल्मोड़ा को नशामुक्त बनाने की कप्तान पंकट भट्ट ने खाई सौगंध

0
215

नशा तस्करों को भगाना है, युवाओं का जीवन बचाना है
1 लाख 26 हजार की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
अल्मोड़ा। कप्तान पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने की जो मुहिम शुरू की गई है वह अपना रंग दिखाती दिख रही है एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर कप्तान ने यह सब बता दिया है कि उनके जनपद में किसी भी प्रकार का कोई भी अवैध कारोबार पनपने नहीं दिया जाएगा जो कोई भी अवैध कार्यों में लिप्त होगा उसको सलाखों के पीछे डाल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंकज भट्ट द्वारा शुरू इस मुहिम की पूरे प्रदेश में तारीफ हो रही है तो वहीं नशा तस्करों पर कानूनी शिकंजा भी कस्ता दिखाई दे रहा है। जनपद के युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकडज़ाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों को अपने रडार पर रखते हुए कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है की नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ कारवाई की जाए।
कप्तान के निर्देशों का पालन करते हुए एसओजी अल्मोड़ा एवं कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा करबला के पास बेस तिराहे की तरफ एक युवक संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ एवं चौकिंग किये जाने पर कमल सिंह लटवाल पुत्र चन्दन सिंह लटवाल निवासी न्यू इन्द्रा कालौनी खत्याड़ी अल्मोड़ा को 12.०6 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत 1,26००० रूपये एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। कप्तान ने बताया की कमल जो हल्द्वानी से स्मैक खरीदकर ला रहा था, जिसे अन्य युवाओं को बेचने की फिराक में था। करबला के पास संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा चौकिंग के दौरान स्मैक एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में मु०अ०सं०- 33ध्2०21 धारा-8ध्21 एन०डी०पी०एस० एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम उ०नि० नीरज भाकुनी एसओजी उ०नि० ओमप्रकाश नेगी का० विजय आगरी,दिनेश नगरकोटी,दीपक खनका आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY