उत्तरकाशी। विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला के मोरी में जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा समाई। पिकअप के यमुना नदी मे गिरते ही उसमे सवार लोगों ने अपने बचाव के लिए शोर मचाया और उसी के चलते आसपास से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। यमुना नदी में पिकअप के गिरने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया और आनन-फानन मे पुलिस, एसडीआरएफ और एम्बुलेंस की टीमों को मौके पर रवाना किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने पिकअप मे फंसे लोगों को बाहर निकालने का ऑपरेशन चलाया और जब उन्हें उसमे से बाहर निकाला गया तो तीनों की मौत हो चुकी थी। विकासनगर के तीन लोगों इस हादसे मे हुई मौत से इलाके मे मातम छा गया और उसके बाद उनके शवों के पंचनामे भर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि पिकअप कैसे यमुना नदी मे जा गिरा जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
यमुनोत्री हाईवे पर चामी बर्नीगाड के पास आज सड़क हादसे में एक पिकअप अनियंत्रित हो यमुना नदी में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर घटना की सूचना पर पुलिस ,एसडीआरएफ, 1०8 एम्बुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं। जिला आपदा परिचालन केन्द्र उत्तरकाशी से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह को यमुनोत्री हाईवे पर चामी बर्नीगाड के पास एक पिकअप अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गया है। उक्त वाहन में कुल तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु होनी बताई गई है। वाहन संख्या एचपी17 जी-०319 विकासनगर से परचून का सामान लेकर पुरोला- मोरी के लिए आ रहा था। पुलिस, एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तीन दिनों शव को निकाल कर पंचनामा की कार्रवाई कर दी है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में नौशाद निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून, प्रवीण जैन निवासी जीवनगढ थाना विकासनगर देहरादून, अजय शाह निवासी चौबेया थाना सासाराम जिला रोहतास बिहार हाल पता- जीवनगढ़ थाना विकास नगर देहरादून हैं।