खटीमा/देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने अपने पिता की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी पावन स्मृतियां उनके जीवन की अमूल्य थाती हैं और उनका आशीर्वाद मेरी शक्ति है। श्रद्धांजलि देते समय उनकी माता भी उनके साथ मौजूद थी। आज खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने अपने स्वर्गीय पिता शेर सिंह धामी को उनकी पांचवी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके द्वारा एक सैनिक के रूप में मां भारती की सेवा मे किये गये कार्यों का भी स्मरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी ने कहा कि उनके पिता राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके जीवन के मूल मंत्र थे। उन्होंने सैन्य कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ ही हमे भी सादगी, सत्य और समर्पण के मूल्य सिखाये थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता उनके लिए मार्गदर्शक, प्रेरणा और आदर्श के सशक्त स्वरूप हैं। उनके विचार, सिद्धांत और संस्कार आज भी उन्हें हर निर्णय मे दिशा देते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए भावुकता के साथ कहा कि उनके पिता की पावन स्मृतियां उनके जीवन की अमूल्य थाती हैं और उनका आशीर्वाद उनकी शक्ति है।