जम्मू कश्मीर मंे मच गया शोर देखो-देखो ‘आया शेर’

0
15

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड के चप्पे-चप्पे में पिछले तीन सालों से मुख्यमंत्री ने जिस दिलेरी के साथ सत्ता चलाने की राह पकडी है उससे उत्तराखण्ड मंे वह आवाम की नजर में धाकड़ धामी के नाम से मशहूर होते चले गये। उत्तराखण्ड की जनता समझ चुकी है कि पुष्कर सिंह धामी के होते हुए उत्तराखण्ड सुरक्षित ही रहेगा इसलिए मातृशक्ति भी मुख्यमंत्री को सत्ता में लम्बे समय तक बने रहने का अभेद आशीर्वाद देती आ रही है और वह यह मान चुकी है कि महिलाओं को सुरक्षाभाव देने के लिए वह अब सख्ती के साथ आगे बढ रहे हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आक्रामक प्रचार के लिए गये मुख्यमंत्री को देखते ही वहां जनसभाओं में हजारों की भीड़ ने शोर मचा दिया कि देखो-देखो आया शेर। उत्तराखण्ड के जम्मू कश्मीर की जनता ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजनीति का शेर मानकर उनका सम्मान किया है उससे उन राजनेताओं के पैरो तले जमीन खिसक रही है जो मुख्यमंत्री को अस्थिर करने का बार-बार चक्रव्यूह रचने से बाज नहीं आते हैं?
भाजपा हाईकमान मान चुका है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीति के धाकड़ हैं और वह अपने शासनकाल में बडे-बडे फैसले लेकर अपनी धाकड़ राजनीति का सबको आईना दिखाते आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में आक्रामक प्रचार के लिए भाजपा हाईकमान ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जम्मू कश्मीर भेजा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जम्मू कश्मीर में आक्रामक प्रचार की जो कमान सौंपी गई है उस पर मुख्यमंत्री खरा उतरने के लिए जिस दिलेरी के साथ वहां की जनता के बीच जाकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं उससे जम्मू कश्मीर की जनता भी मान रही है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीति के शेर हैं। जम्मू के मठेडी जहां कुछ समय पूर्व उत्तराखण्ड के चार जवान आतंकी हमले में शहीद हुये थे वहां जब चुनावी रैली करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गये तो वहां की जनता ने दिलेर मुख्यमंत्री को देखते ही शोर मचा दिया कि देखो-देखो शेर आया-शेर आया। जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक धमक ने यह बात तो साफ कर दी कि वह जनता के दिलों में राज करने का हुनर पा चुके हैं। मुख्यमंत्री से अब भाजपा हाईकमान को भी बडी उम्मीदें दिखने लगी हैं कि पुष्कर सिंह धामी भाजपा में तेजी के साथ उभरते एक ऐसे राजनेता दिखने लगे हैं जो आम जनमानस की नब्ज को पहचानते हुए उन्हें अपने पक्ष में करने का हुनर रखते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा हाईकमान की टीम में आक्रामक वक्ता के रूप में अपनी एक पहचान बना चुके हैं और उसी के चलते उन्हंे देश में कहीं पर भी होनेे वाले चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगे किया जा रहा है। देश के चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने सभी राज्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव मैदान में उतारने का खाका तैयार किया हुआ है। जम्मू कश्मीर और हरियाणा मंे होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी रणभूमि में उतारने के लिए भाजपा हाईकमान ने खाका तैयार कर लिया है और शुरूआती दौर में जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पार्टी प्रत्याशियों के लिए आक्रामक प्रचार कर विपक्ष को चारो खाने चित करने के लिए आगे बढते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे अह्म बात यह है कि जम्मू कश्मीर जैसे राज्य में भी अगर वहां की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच देखकर शोर मचा रही है कि देखो-देखो शेर आया-शेर आया तो उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजनीतिक उडान पर किस तेजी के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY