अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस राजधानी में कल से, शामिल होंगें पुलिसिंग के मुद्दे

0
109

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड पुलिस का दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन सात एवं आठ अक्टूबर को वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में किया जायेगा। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगें।
यहां पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि पुलिसिंग इन अमृतकाल थीम पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो के तत्वावधान में इसे आयोजित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन सात अक्टूबर को वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अमित शाह गृह मंत्री मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि समापन समारोह आठ अक्टूबर को भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद सभागार में होगा। इस अवसर पर राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, नई दिल्ली की स्थापना 197० में की गई थी। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो देश की सभी पुलिस एजेंसियों को उनके बुनियादी ढांचे, मानव संसाधनों और प्रक्रियाओं को उन्नत और आधुनिक बनाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस बलों के लिए एक थिंक टैंक होने के नाते बीपीआर एंड डी अपनी वार्षिक गतिविधियों में से एक के रूप में ऐसी कांग्रेस का आयोजन करती है। उन्होंने कहा कि बालाजी श्रीवास्तव, महानिदेशक, बीपीआर एंड डी इस कांग्रेस के संयोजक हैं। उन्होंने कहा कि सभी रैंकों के पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, फारेसिंक विशेषज्ञ प्रतिष्ठित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के विचार-विमर्श में सक्रिय भाग ले रहे हैं। 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में 5 विषयों को चयनित किया गया है। उन्होंने कहा कि जिसमें 5जी युग में पुलिस व्यवस्था, नारकोटिक्स एक अभूतपूर्व दृष्टिकोण, पुलिस और सीएपीएफ के बीच समन्वय, आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियां, सामुदायिक पुलिसिंग के मुददे शामिल किये गये है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डीजी एसपी, आईजी एसपी सम्मेलन 2०22 में दिए गए निर्देशों के क्रम में दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट्री स्टेंडिंग कमेटी नंबर 237 के निर्देशों के अनुपालन में ग्राम पुलिस प्रणाली एवं पुलिस शिकायत प्राधिकरण की प्रभावशीलता पर दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जाएंगे। प्रत्येक सेशन के व्नजबवउमे गृह मंत्रालय को च्वसपबल बनाने हेतु प्रेषित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के आयोजन में उत्तराखण्ड पुलिस की तैयारियों को अत्यन्त उत्साहपूर्ण रिस्पांस मिला है। उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस अधिकारियों, तकनीकी विशेषज्ञों, फारेसिंक विशेषज्ञों आदि द्वारा पेपर प्रेषित किये गये हैं, जिनका बीपीआर एंड डी की एक विशेष समिति द्वारा आंकलन कर 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस में प्रस्तुत करने हेतु चयनित किये गये हैं। अब तक लगभग 1०6 प्रतिभागियों का नामांकन प्राप्त हो चुका है तथा 19 विषय विशेषज्ञों द्वारा सत्र स्पीकर हेतु स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विषय पर एक सेशन, ब्रेकआउट सेशन और उससे सम्बन्धित प्रस्तुतिकरण होगा। इस प्रकार ०7 एवं ०8 अक्टूबर को मिलाकर कुल ०9 सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र में पेपर प्रस्तुुत किये जायंगे। तत्पश्चात् माडरेटर द्वारा विषय के सभी आयामों को सम्मिलित करते हुये अपना पक्ष रखा जायगा। सत्र में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के ।ज्त् पर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि अंत में सदन द्वारा सम्बन्धित विषय पर खुली चर्चा होगी और 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के नये संकल्प पारित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पुलिसिंग के लिये मार्गदर्शक बिन्दु होंगे। इस अवसर पर चयनित पेपरों के एक कम्पेडियम का भी विमोचन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में डिजिटलाइजेशन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रबन्धन हेतु उत्तराखंड पुलिस इवेंट इनविटेशन मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है, जिसमें इवेंट डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए कई सुरक्षा उपाय भी किए गए हैं।

LEAVE A REPLY