फूलों की वर्षा से पुष्कर का ‘वैलकम’

0
181

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि लंदन में निवेश के करारों पर हस्ताक्षर हुए और बडे समूह में उत्तराखंड में काम करने के लिए प्रस्ताव दिये है और ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट दिसम्बर माह में होने वाली है और बडी मात्रा में विदेशों के निवेशक उत्तराखंड आने को तैयार और निवेशकों का बडा दल निवेश करेगा वह यहां पर निवेश करेगें ओर उद्योग धंधे और अन्य कार्य आगे बढेंगें। वहीं जब उनका हैलीकाप्टर बन्नू स्कूल में पहुंचा तो पुष्कर का वैलकम फूलों की वर्षा से किया गया और उनके स्वागत में जिस तरह से मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रेड कारपेट बिछाया उसे देखकर साफ झलक रहा था कि लंदन में निवेश का बडा करार करने पर भाजपा नेता किस तरह से गद्गद् हैं क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस निवेश को लेकर आवाम को संदेश देंगे कि सरकार किस तरह से उत्तराखण्ड के अन्दर विकास का पहिया आगे बढा रही है।
उन्होंने कहा कि और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद से राज्य तरक्की करें और उद्योग धंधे लगेंगें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य हर क्षेत्र में हमारा राज्य प्रगति करे और इसका हरसंव प्रयास किया गया है और उन्होंने कहा कि अप्रवासी भारतीयों जो विदेशों में रहते है उन सबका भी आहवान करते है। इस अवसर पर मंत्री, विधायक, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी। मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY