दल को मजबूत करने के लिए गठित की केन्द्रीय कार्यकारिणी

0
94

संवाददाता
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने केन्द्रीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि दल को व्यापक स्तर पर मजबूत करने का काम किया गया है और सभी वर्ग के लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि दल आगामी 2०22 में होने वाले विधानसभा चुनाव को पूरी ताकत के साथ सभी सीटों में लड़ेगा।
यहां दल के केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण लिए हमेशा से संघर्ष रत रहा है। आज प्रदेश को एक सशक्त भू कानून तथा उत्तराखंड में धारा 371 लागू किया जाना अति आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पलायन, बेेरोजगारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की बदहाल स्थिति है। उन्होंने हका कि दोनों दिल्ली शासित दलों ने प्रदेश को विकास के रास्ते मे आगे ले जाने के बजाय पीछे ला दिया है जिस कारण राज्य की जनता काफी निराश है। उक्रांद जनता की इस परेशानी को समझता है। जनता आने वाले समय मे सत्ताधारियों को सबक सिखएगी।
इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई और कहा कि आने वाले 2०22 के चुनावों को देखते हुए नई टीम घोषित कर दी है ताकि मिशन 2०22 फतह किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ और पदों परअन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जानी है, इसलिए जल्दी ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी में केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, संरक्षक मंडल में दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बी डी रतूड़ी, डा. नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी को शामिल किया गया हे।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च सलाहकार समिति अध्यक्ष एस. एस. पांगती और सदस्य खड़क सिंह बग्डवाल, शिवानंद चमोली,डी. डी. शर्मा, सुरेश डालाकोटी, प्रकाश पांड, महेश परिहार, गीता बिष्ट, गिरीश शाह, लताफत हुसैन, वीरचंद रमोला, दिनेश बडोला , किशन सिंह रावत, रविंदर वशिष्ठ, सुरेंद्र दत्त पेटवाल, सुन्दर लाल सेमवाल को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रताप शाही, ब्रह्मानंद डालाकोटी, किशन सिंह मेहता कार्यालय प्रभारी), ललित बिष्ट, आनंद सिलमाना, सरिता पुरोहित, देवेंद्र कण्डवाल, के. एन. डोभाल, भुवन जोशी , इंद्र सिंह मनराल, चौ. ब्रजवीर सिंह को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय महामंत्री बहादुर सिंह रावत (संगठन), जय प्रकाश उपाध्याय रमेश थलाल, रणजीत गड़ाकोटी, रेखा मिया, महेश मठपाल, प्रताप कुंवर, सुशील उनियाल, सुशील कुमार पाण्डे, महेंद्र सिंह रावत, एस पी सती को बनाया गया है। केंद्रीय सचिव उत्तम सिंह रावत, पान सिंह रावत, सुभाष पुरोहित, सम्राट पंवार, नरेंद्र सिंह अधिकारी, शकुंतला रावत, शांति तडिय़ाल, ाकेश सेमवाल, सुरेश जुयाल, मनोज ममगाईं , दीवान बनौला, समीर मुण्डेपी, सरदार सिंह पुंडीर, राजेंद्र प्रसाद पंत, गजपाल सिंह रावत अधिवक्ता) को बनाया गया हे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन मंत्री अनिल डोभाल, सलीम अहमद, राजेश्वरी रावत, विजेंद्र सिंह रावत, अब्दुल फरीद सिद्दीकी, हरजाप सिंह, प्रमोद कुमार जोशी, बंशीधर कोहली, संजय बहुगुणा, सुबोध पोखरियाल, हरीश 8िवेदी, दीपक रावत को बनाया गया है। केंद्रीय प्रचार सचिव विपिन रावत, अशोक नेगी, राजेंद्र प्रधान, कमल कांत, मिनाक्षी घिल्डियाल, एन. डी. तिवारी, कैलाश जोशी अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ नितिन सैनी, अध्यक्ष उत्तराख.ड स्टूडेटस फेडरेसन (यूएसएफ) , राजेश भटट्, इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (आई.टी.) प्रकोष्ठ बनाया गया हे।

LEAVE A REPLY