देहरादून(संवाददाता)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह नें प्रेमनगर विंग नंबर में पूर्व में भी ऑक्सीजन की कमी के चलते क्षेत्रवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते वहां पर ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विकासनगर में कोरोना वायरस कोविउ 19 महामारी से राहत एवं बचाव हेतु जरूरतमंदों को भोजन सामग्री वितरित कि।
इस अवसर पर इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून तथा हरिद्वार रोड़ स्थित नेहरू वार्ड में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि पण्डित जवाहर लाल नेहरू द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किये त्याग और योगदान पर हमें गर्व है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और आधुनिकि भारत की जो आधारशिला रखने में योगदान दिया उसके लिए हम सब भारतवासी उन्हें कृतज्ञता से याद करते हुए नमन करते हैं। पं० जवाहरलाल नेहरू जी के पंचशील के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में समाजवाद, लोकतंत्र व नियोजन का नया प्रयोग किया था जिससे पूरे विश्व में लोकतंत्र की बयार को नई दिशा मिली थी। इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव खड़ी की थी। आजाद भारत की मजबूत अर्थ व्यवस्था की बुनियाद उनके कुशल नेतृत्व व दूरदृष्टि व विकास की सोच के कारण ही पड़ पाई थी। पंडित नेहरू ने पूरे विश्व में भारत के विकास का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया था। आज भी उन्हें पूरे विश्व में मिश्रित अर्थ व्यवस्था का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों तथा उनकी स्मृतियों को मिटाने के लिए कुछ शक्तियां जो इस समय सत्ता मद में चूर हैं, अनेकानेक कुत्सित प्रयास कर रही हैं हमें उनके इस कुप्रयास का जवाब देना है।
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा नें कहा कि इस महामारी में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की आम गरीब जनता व मजदूर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खडी रही तथा आगे भी खडी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जन सेवा एवं मानव सेवा का इतिहास रहा है तथा इस राष्ट्रीय आपदा की घडी का हम सबने एकजुट होकर इस का सामना किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के दौर में आज प्रदेश सरकार कहीं कुछ करती हुई दिखाई नहीं दे रही है, आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निजी संसाधनों से गरीब जरूरतमन्दों को खाद्यान्न किट, पके हुआ भोजन के साथ साथ वायरस से बचाव के लिये मास्क, ग्लब्स, सेनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, संजय किशोर, राजीव पुंज, डॉ विजेन्द्र पाल, नीरज त्यागी, प्रवीण त्यागी, अर्जुन सोनकर, नीरज नेगी, अनिल नेगी, मोहित ग्रोवर, अनिल ग्रोवर, शशि भूषण गुसांई, राजेश शर्मा, लाल चंद खेत्रपाल, दीवान बिष्ट, आशीष देसाई, कैलाश बाल्मिकि, तरूण चक्रवर्ती, रविन्द्र सिंह, सुरपाल सैनी, अशोक गुप्ता, कुनाल ग्रोवर, कैलाश अग्रवाल, संतराम शर्मा तारा चंद आदि मौजूद थे।