कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद स्थानीय संस्था लोगों की सुरक्षा के लिए आगे आई

0
117

हेल्पिंग हैंड्स दी सनराइज संस्था समाज में कर रही है वेहतर कार्य
मो आरिफ
सितारगंज। दूसरे चरण में तेजी से बढ़ते करोना के बचाव के लिए हेल्पिंग हेड्स द सनराइज संस्था द्वारा लगातार जगह-जगह दुकानों पर स्टाल लगाकर मुफ्त में हाथो को सेनेटाइज कर माक्र्स वितरित किए जा रहे है। कोविड-19 के पहले चरण में भी लगातार संस्था द्वारा क्षेत्र में माक्स व सैनिटाइजर वितरित कर सराहनीय कार्य किया जा चुका है अब बढ़ते कोरोनावायरस के प्रकोप से बचाव के लिए संस्था द्वारा मुख्य चौक और अमरिया चौक पर राहगीरों को माक्स वितरित किए जा रहे हैं। संस्था के लोगों द्वारा बताया गया कि जरूरतमंदों के लिए हमारी संस्था हमेशा तैयार रहती है सर्दियों में गर्म कपड़े एक कंबल आदि सामग्री से लोगों की मदद की जाती है बताया कि हमारी संस्था द्वारा गरीब बेबस बीमार लोगों के इलाज के लिए भी आगे आई है कोरोना काल के समय में संस्था द्वारा खाद्य सामग्री भी भारी मात्रा में वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि नगर के कई अच्छे गणमान्य लोगों द्वारा संस्था की मदद भी की गई है उन्होंने सभी मदद करने वालों का आभार भी जताया है। बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप से वचाव के लिए हम लोग नगर व आसपास के क्षेत्रों में माक्स व सैनिटाइजर वितरित करेंगे और लोगों को जागरूक करने का अभियान भी हमारी तरफ से चलाया जा रहा है। संस्था में मुख्य रूप से कार्य करने वालों में संस्था अध्यक्ष शान खान, यश अरोरा, अजहर मियां,इसरार अहमद,रहीस,रितेश गुप्ता,हसन खान,नीरज बोरा आदि अन्य लोग भी शामिल है।

LEAVE A REPLY