देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद भेंट किए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि मातृशक्ति के अथक परिश्रम देवभूमि के शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पादों का संग्रह है हाउस ऑफ हिमालयाज। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी मातृशक्ति और स्थानीय लोगों द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र मे किये जा रहे अभूतपूर्व कार्य केन्द्र सरकार खूब सराह रही है और उत्तराखण्ड को आर्थिक मजबूती दे रही है।