व्यवस्था को खोखला करता है भ्रष्टाचार का दीमक

0
12

अल्मोडा/ देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कल्याणिका हिमालयन देवस्थानम के वार्षिक उत्सव की बधाई दी है और यहां आकर हमेशा नई ऊर्जा प्राप्त होती है और भगवान बुद्ध की जयंती आज है ओर महात्मा बुद्ध के बताये हुए मार्ग पर चलने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि जहां आतंकवाद पोषित होता है और जिसके सूत्रधार पाकिस्तान के दांत खटटे कर देने वाले वीर सैनिकों को बधाई देते है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है भ्रष्टाचार का दीमक व्यवस्था को खोखला करता है
यहां अल्मोडा में श्री कल्याणिका हिमालयन देवस्थानम न्यास के तत्वावधान में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि महान सांस्कृतिक पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां शुभ कार्य संपन्न हुआ और प्रतिवर्ष यह सौभाग्य मिलता है और यह आश्रम धार्मिक पर्यटन को बढावा देना है और युवाओं को भारतीय संस्कृति के बारे में शिक्षित करने के लिए कार्य कर रहा है और नौनिहालों के जीवन को आगे मार्ग दिखाने का काम यहां पर होता है जो अत्यंत महत्वपूर्ण है और यह आश्रम सांस्कृतिक प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सभी ने देवभूमि में जन्म लिया है जहां कण कण में देवी देवता वास करते है और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने व पौराणिक मंदिरों को संरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारों धामों में विकास कार्य तेजी के साथ किये जा रहे है और प्राचीन मंदिरों का पुनर्रोद्वार किया जा रहा है और कनेक्टिवटी से जोडने का काम किया जा रहा है और केन्द्र सरकार ने कई प्रोजेक्टों को स्वीकृति दी है और अनेक कार्य किये जा रहे है और राज्यहित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये है और सबसे पहले समान नागरिक संहिता को लागू करने का ऐतिहासिक काम किया है और देश का प्रभावी नकल कानून लागू किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 23 हजार युवाओं को नियुक्तियां प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सारी नियुक्तियां पारदर्शी हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कोई परीक्षा संपन्न हुई तो पेपर लीक हो जाता था और रिजल्ट उनका नहीं आता था और लेकिन अब सख्त नकल कानून लागू होने के बाद युवक युवतियों के हितों के साथ कुठाराघात नहीं कर सकेगा और आने वाले समय में नियुक्ति की प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी। गरीब माता पिता के बेटे व बेटियों का आत्मबल बढा है और काई भी मामला न्यायालय में नहीं गया है।
उन्होंने कहा कि डेमोग्राफी को बिगाडने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है और लव जिहाद, लैंड जिहाद व थूक जिहाद के लिए धर्मांतरण कानून लागू किया गया है और सख्त भू कानून को राज्य में लागू किया गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है भ्रष्टाचार का दीमक व्यवस्था को खोखला करता है और भ्रष्टाचार को जड से समाप्त करना है और इसके लिए दो सौ से अधिक को सलाखों के पीछे धकेला है और कार्य व्यवहार अच्छा होना चाहिए और उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्प सहित विकल्प के साथ आगे बढाने का काम करेेंगें और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है और उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने इसके लिए वह कल्पना करते है। इस अवसर पर अनेक जन प्रतिनिधि, आश्रम के संचालक, पदाधिकारी व बच्चे उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास द्वारा आयोजित श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस दौरान पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर मन को विशेष शांति एवं ऊर्जा की अनुभूति हुई। इस अवसर पर उन्होंने देवीस्वरूपा कन्याओं के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह हमारी सनातन संस्कृति की सबसे समृद्ध परंपराओं में से एक है, जो नारी को देवी रूप में देखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन न केवल हमारे मन को शुद्ध करते हैं, बल्कि हमें हमारी महान धर्मपरंपरा और सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ते हैं।

LEAVE A REPLY