आनंद वर्धन बने नये मुख्य सचिव

0
31

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के नये मुख्य सचिव को लेकर लम्बे समय से कयासबाजी का दौर चल रहा था और यह आशंकाये भी उठ रही थी कि क्या एक बार फिर राधा रतूडी को मुख्य सचिव के पद पर तैनात रखने के लिए उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया जायेगा? आज शासन के अपर सचिव ने शासनादेश जारी करते हुए कहा कि एक अप्रैल से नये मुख्य सचिव की कमान अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन संभालेंगे। आनंद वर्धन का नाम मुख्य सचिव के रूप मेंं घोषित होने के बाद आनंद वर्धन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
आज शासन की ओर से शासनादेश जारी किया कि एक अप्रैल से नये मुख्य सचिव की कमान आनंद वर्धन संभालेंगे। 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस आनंद वर्धन अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की टीम के नये मुख्य सचिव के रूप में एक अप्रैल से अपना कार्यभार संभालेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आनंद वर्धन पर भरोसा कर उन्हें अपना नया मुख्य सचिव बनाकर हर उस चर्चा को खारिज कर दिया जो काफी समय से राज्य के गलियारों में अफवाहों के रूप में तैर रही थी। बता दें कि पिछले कुछ समय पूर्व कुछ खबरनवीजों ने अफवाहों का दौर शुरू किया था कि मुख्यमंत्री की टीम मे शामिल अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। खबरनवीजों ने यह अफवाह किसके इशारे पर फैलाई थी यह तो एक बडा जांच का विषय है लेकिन यह बात शीशे की तरह साफ है कि कुछ खबरनवीज चंद पॉवरफुल लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर उनके इशारे पर किसी को भी हीरो बनाने में जहां आगे रहते हैं वहीं वह अपने आकाओं की आंखों में चुभने वाले कुछ अधिकारियों के बारे मे भी अफवाहों का वो बाजार सजाते हैं जिससे राज्य के अन्दर एक हलचल मची रहे?

LEAVE A REPLY