राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार!

0
52

देहरादून। उत्तराखण्ड में लम्बे समय से एकाएक सशक्त भू-कानून को लेकर पहाड से लेकर मैदान तक में आंदोलन की राह पर निकल पडे कुछ संगठनों के आक्रामक रूख को देखकर भू-माफियाओं में खलबली मचनी शुरू हो गई थी। भू-माफियाओं को यह भय सताने लगा कि अब राज्य के अन्दर सशक्त भू-कानून को लागू करने की जो मांग तेजी से उठने लगी है उसके चलते अब उनका उत्तराखण्ड में जमीनों के धंधे में बना रहना एक घातक कदम रहेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने संकल्प लेकर राज्यवासियों को वचन दिया था कि वह राज्य के अन्दर ऐसा सशक्त भू-कानून लायेंगे जिसकी कल्पना जमीनों के धंधे मे लगे बाहरी लोगों ने कभी नहीं की होगी। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दूसरे दिन कैबिनेट बैठक में राज्य के अन्दर सशक्त भू-कानून लागू करने को लेकर अपनी हरी झंडी दे दी। मुख्यमंत्री के इस दबंग कदम से विपक्ष भी चारो खाने चित दिखाई दे रहा है क्योंकि विपक्ष से लेकर कुछ संगठन भू-कानून की आड में सरकार के खिलाफ बगावत का बिगुल बजाये हुये थे। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि उत्तराखण्ड के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस भू-कानून को मंजूरी मिलने के बाद यह कानून अब नागरिकों की रक्षा करेगा।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब कैबिनेट बैठक बुलाई तो यह सम्भावना प्रबल हो रखी थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी एक लम्बे समय से राज्य के अन्दर भू-कानून को लेकर चले आ रहे भूचाल को खत्म करने की दिशा में राज्य के अन्दर सशक्त भू-कानून लागू करने को लेकर अपनी हरी झंडी देंगे। सुबह जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी कैबिनेट के साथ मिलकर बैठक की तो उन्होंने राज्य में सशक्त भू-कानून को लागू करने के लिए हरी झंडी देकर अपने संकल्प को पूरा कर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अन्दर सशक्त भू-कानून लागू करने की दिशा में बडा कदम उठाते हुए एक बार फिर राज्यवासियों के सामने अपनी दबंगता की धमक से उन्हें रूबरू करा दिया। मुख्यमंत्री के इस एतिहासिक फैसले पर भाजपा खेमे मे खुशी की लहर है और उन्हें यह विश्वास हो चला है कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड को एक नई दिशा में ले जाने के लिए जिस तरह से अपने कदम आगे बढाये हुये हैं उसके चलते आज राज्य देशभर मे एक नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशक्त भू-कानून को लागू करने को लेकर राज्य बनने के बाद से चली आ रही एक बडी मांग को आज पूरा करने का जो दबंग फैसला लिया उसकी गूंज उत्तराखण्ड से लेकर देशभर में गूंज उठी और यह साफ हो गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्यहित में बडे-बडे फैसले लेने मे कभी भी हिचकिचाते नहीं है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसह धामी का कहना है कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY