धामी के रोड-शो में आवाम का दिखा हुजूम

0
23

देहरादून/हरियाणा(संवाददाता)। चुनाव प्रचार के आखिरी पडाव में मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी के लिए बल्लभगढ़ में रोड-शो निकाला तो सड़कों पर आवाम का जनसैलाब उमड़ आया। मुख्यमंत्री का वैलकम करने के लिए मकानों के ऊपर खडी जनता ने उनके ऊपर पुष्पवर्षा कर उन्हें अपना स्नेह दिया उसको देखकर मुख्यमंत्री भी काफी गदगद हुये और उन्होंने ऐलान किया कि रोड-शो देखकर उन्हें भरोसा हो चुका है कि हरियाणा की जनता का भाजपा का साथ मिलना तय है और चुनाव में हरियाणा की जनता कमल खिलाने के लिए तैयार है।
आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब बल्लभगढ़ हरियाणा में आयोजित रोड-शो मे भाग लेने के लिए गये तो सडकों पर आवाम का जनसैलाब उमड़ आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां के प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के पक्ष में आवाम से मतदान करने की खुलकर अपील की। रोड-शो जब सडकों पर चल रहा था तो बल्लभगढ़ के लोगों ने घरों की छतों से मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा करने का जो दिल अजीज परिदृश्य दिखाया उसे देखकर हर कोई यह कहने से नहीं चूक रहा था कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के चेहरे में वो जादू है जिसे देखकर कोई भी उनकी ओर आकृषित हो जाये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में हरियाणा की जनता डबल इंजन सरकार के विकास को देखती आ रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस साल के कार्यकाल में विकास की नई ऊचाईयों को छूने के लिए जो उडान भरी है उसे देखकर हरियाणा की जनता को विश्वास है कि डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में एक बार फिर हरियाणा का विकास होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की भाजपा सरकार ने कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। सामाजिक और आर्थिक रूप से हरियाणा आज शिखर पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि आगामी पांच अक्टूबर को हरियाणा की देवतुल्य जनता प्रदेश के विकास को गति देने के लिए भाजपा सरकार की नीतियों पर मोहर लगाने के लिए कमल का बटन इतनी तेजी से दबायेगी कि हर तरफ कमल खिलता हुआ ही नजर आयेगा।

LEAVE A REPLY