मांगों को लेकर धरने पर रहे सचिवालय कर्मचारी

0
89

देहरादून(संवाददाता)। सचिवालय संघ के तत्वावधान में अपनी लम्बित मांगो के सम्बन्ध मे तय किये गये चरणबद्ध आन्दोलन के अंतर्गत अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सचिवालय के गेट के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया और कहा कि जल्द ही मांगों का निस्तारण नहीं होता है तो आंदोलन को तेज किया जायेगा।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में अधिकारी व कर्मचारी सचिवालय के गेेट के बाहर इकटठा हुए ओर अपनी मांगोंके समाधान के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर दीपक जोशी ने कहा कि सचिवालय संघ की लम्बित मांगों पर सरकार व सक्षम अधिकारियों को पूर्व में दिये गये एक माह की समयावधि में भी मांगों का अपेक्षित निराकरण न होने तथा मांगों के प्रति जिम्मेदार अधिकारियों ने अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि आन्दोलन कार्यक्रम के बाद भी सरकार को प्रथम 1० दिन अतिरिक्त रूप से दिये गये हैं तथा इसके उपरान्त भी लोकतांत्रिक तरीके से लगभग 15 दिन के चरणबद्ध कायक्र्रम की रूप-रेखा निधार्रित करते हुये अनिश्चितकालीन हडताल की तिथि की घोषणा आम सभा के माध्यम से किये जाने हेतु 11 अक्टूबर, 2०21 को अपरान्ह तीन बजे का दिन तय किया गया है। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि आन्दोलन कार्यक्रम निर्गत करते हुये इस आन्दोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाये जाने की अपेक्षा सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारियों, संवर्गीय संघों तथा सभी सदस्यों से की गयी है। सचिवालय संघ 24 सितम्बर को प्रात: 1० बजे से दोपहर एक बजे तक सचिवालय परिसर के प्रवेश द्वार गेट नंबर तीन पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 27 सितम्बर को सचिवालय प्रशासन, राज्य सम्पत्ति के उच्चाधिकारियों के कायार्लय कक्ष के बाहर अपनी मांगो के समथर्न में धरना दिया जायेगा और 29 सितम्बर को प्रात: 1० बजे से दो बजे तक कार्मिक विभाग व वित्त विभाग के उच्चाधिकारियों के कायार्लय कक्ष के बाहर अपनी मांगो के समर्थन में धरना दिया जायेगा और 29 सितम्बर से एक अक्टूबर तक 1० बजे से 12 बजे तक दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि चार अक्टूबर से छह अक्टूबर तक प्रात: 1० बजे से 2.०० बजे तक ०4 घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जायेगा और सात अक्टूबर को सम्पूर्ण दिवस सचिवालय सेवा के सभी अधिकारी, कमर्चारियों का सामूहिक अवकाश रहेगा और आठ अक्टूबर को संघ के सभी सदस्य प्रतीकात्मक विरोध के अन्तर्गत अपने सरकारी सीयूजीनम्बर को स्विच आफ रखेंगे और सॉंय 4.3० बजे से सचिवालय संघ अपने सभी संवर्गीय संघों के पदाधिकारियों के साथ अग्रेत्तर आन्दोलनात्मक रणनीति पर बैठक करेगा। इस अवसर पर संघ के महासचिव विमल जोशी सहित ेअनेक अधिकारी व कर्मचारी धरने में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY