प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

0
85

देहरादून(संवाददाता)। रसोई गैस सिलेंडर की आसमान छूते दाम और एक पखवाड़े में सिलेंडर नौ सौ पार हो जाने पर देश भर में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा फूट पड़ा है। लोग इस महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतर गए हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में रसोई गैस कीमतों के मुद्दे पर बल्लीवाला चौक पर जबरदस्त प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।
यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस के कैम्प कार्यालय से चल कर बल्लीवाला चौक पहुंचा जहां धस्माना ने केंद्र की मोदी सरकार पर माता बहनों की रसोई पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का आरोप लगाते हुए कहा की पहले सब्जियां महंगी फिर दालें महंगी फिर आटा चावल महंगा फिर खाने का तेल महंगा और जब इस महंगाई के खिलाफ लोग बोलने लगे तो मोदी ने कहा ठीक है चूल्हा ही बंद कर देता हूँ।
उन्होंने रसोई गैस के दाम कांग्रेस के जमाने के दामों से ढाई गुणा कर दिये और शेखी बघारते हुए बोले लो ना रहेगा बांस ना बजेगी बांसुरी तुमारा चूल्हा ही बुझा देता हूँ और रसोई गैस आम आदमी के चूल्हे से दूर कर दी। धस्माना ने कहा कि देश की जनता और खास तौर पर देश की माता बहनें मोदी जी द्वारा रसोई पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक को नहीं भूलेगी और इसका फल का ट्रेलर 2०22 में उत्तराखंड में बीजेपी को बाहर का रास्ता दिखा कर दिखाएंगी। जबरदस्त नारेबाजी के साथ बल्लीवाला चौक पर पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर धस्माना के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव मंजू त्रिपाठी, सचिव महेश जोशी, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम सोनकर, ब्लॉक कांग्रेस कांवली अध्यक्ष अल्ताफ, यमुना कालौनी अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ,महानगर कांग्रस उपाध्यक्ष धर्म सोनकर, सुमित खन्ना, संगीता गुप्ता पार्षद,जितेंद्र तनेजा पार्षद, महिला कांग्रेस प्रेमनगर अध्यक्ष सुशीला शर्मा, कांवली अध्यक्ष जया गुलानी, पूर्व पार्षद ललित भद्री, राजेन्द्र धवन, संजय थापा, विजय शाही, अवधेश, अनीता दास, बिमलेश,संजय भारती,सुल्तान अहमद, उदवीर सिंह पंवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY