सितारगंज(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद पहुंचे हैं आज मुख्यमंत्री के दौरे का आज दूसरा दिन था मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को रुद्रपुर से किच्छा होते हुए सितारगंज पहुंचे जहां उनका रोड शो के दौरान भव्य स्वागत हुआ। सीएम का काफिला शनिवार दोपहर में सितारगंज के अमरिया चौक पर पहुचा जहाँ पहले से मौजूद भाजपाइयों ने गर्मजोशी से मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा भी साथ में कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकारते हुए नजर आए।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय गृह जनपद उधम सिंह नगर के दौरे पर पहुंचे हैं वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय रुद्रपुर में रोड शो करते हुए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। वही शनिवार को पुष्कर सिंह धामी सितारगंज पहुंचे और सितारगंज में रोड शो किया रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत किया रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्याम धनी के ऊपर पुष्प वर्षा भी की सीएम धामी सितारगंज में रोड शो करते हुए नानकमत्ता और खटीमा के लिए रवाना हुए।
किसानों ने किया मुख्यमंत्री का विरोध
सितारगंज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सितारगंज आगमन पर किसानों ने चौतरफा विरोध किया। भारतीय किसान यूनियन के किसानो ने कृषि मंडी में एकत्र होकर तीनो कृषि कानून का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री धामी के सितारगंज आने का विरोध किया। सैकड़ों की संख्या में किसान कृषि मंडी से मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए अमरिया चौक पहुंचे काले झंडे लहराते हुए किसानों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। विरोध कर रहे किसानों को पुलिस गिरफ्तार करने पहुची किसानों और पुलिस के बीच काफी बहस हुई जिसके बाद पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार किया किसानों की संख्या ज्यादा होने की वजह से पुलिस वाहनों में किसान नहीं बैठ पाए जिसके बाद पुलिस द्वारा प्राइवेट बसों को भी बुलाया गया था पुलिस किसानों को सिडकुल चौकी ले गई किसानों ने चौकी में ही कृषि कानून के खिलाफ सभा कर डाली। गुरसेवक सिंह साहब सिंह गुरसाहब सिंह जसवंत सिंह जसविंदर सिंह दीपक वडाल कैलाश पांडे जरनैल सिंह जितेंद्र सिंह अमित मलिक आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।