कैबिनेट मंत्री जोशी ने मरीज को उपलब्ध कराया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

0
84

देहरादून(संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने बताया कि कई दिनों से कोविड से पीडि़त दिनेश गुप्ता का इलाज आरोग्य धाम हॉस्पिटल में चल रहा है जिनकी कंडीशन बहुत ही खराब थी और इस मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हस्तक्षेप करते हुए उचित इलाज करने के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया और इस दौरान उन्होंने कई लोगों की जान बचाई और मरीज को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर उन्होंने डॉ विपुल कंडवाल और डॉ तरुण द्वारा सही इलाज मिलने पर दिनेश गुप्ता को दूसरा जीवन मिला है लेकिन डॉक्टर द्वारा उनको ऑक्सीजन कंसेंटेटर मशीन तीन महीने के लिए घर पर लगाने के लिए कहा लेकिन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर काफी महंगा होने के कारण उनका परिवार उसे खरीदने में असमर्थ था कई जगह पता करने पर मशीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।
इस अवसर पर भाजपा महानगर महिला मोर्चा कमली भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बात की उन्होंने तुरंत उनके आग्रह पर दिनेश गुप्ता के लिए एक कंसंट्रेटर मशीन की व्यवस्था की और उन्हें उपलब्ध भी करा दी इसके लिए महानगर महिला मोर्चा की और से उनका आभार व्यक्त किया गया और दिनेश गुप्ता के साथ ही कई लोगों की जान बच गई। इस अवसर पर अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY