राजीव गांधी की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मना रही कांग्रेस

0
145

=महामारी में सहयोगात्मक भूमिका में जन-जन के साथ कांग्रेस =राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेस ने कर्मवीरों को राशन वितरित किया
देहरादून(संवाददाता)। प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रभावित आमजन के साथ कांग्रेस सहयोगात्मक भूमिका में खड़ी है। कांग्रेस ने शुक्रवार को सुभाष नगर, कठबंग्ला व ओगल भट्टा में स्कूल वैन संचालको व जरूरतमंदों को राशन वितरण किया।
प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए पूरे देश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसीलिए उत्तराखंड प्रदेश में भी आज कई जिलों व महानगरों में कांग्रेस कार्यकत्र्ता रक्तदान कर रहे हैं। कांग्रेस के साथी लगातार जनहित में लगे हुए हैं। इस दौरान प्रीतम सिंह ने जानकारी दी कि मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन द्वारा 5 कंसेंट्रेटर भी प्रदेश कांग्रेस को जन सेवा के लिए दिया गया है। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लाल चाँद शर्मा ने कहा कि इस सप्ताह कांग्रेस कार्यकत्र्ता रक्तदान के अतिरिक्त जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री, राशन वितरण के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लगातार काम करेंगे। कांग्रेस परिवार की ओर से निश्शुल्क एंबुलेंस व्यवस्था भी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY