मास्क बनाने के कार्य में जुटी महिला भाजपा मोर्चा कार्यकर्ता

0
106

नगर संवाददाता
देहरादून। कोरोना वायरस कोविड महामारी के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए लोगों को एक बार फिर से अपनी ओर जागरूक करने के लिए महानगर महिला मोर्चा की महिलाएं सबसे आगे मास्क बनाने के कार्य में जुट गई है और जल्द ही मास्कों को तैयार कर जनता के बीच में वितरित किया जायेगा।
यहां जारी एक बयान में महागनर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष कमली भटट ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्षा ऋतु खंडूरी भूषण के दिशा निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लोगों से आग्रह भी किया जा रहा है कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे वे लोग आगे आकर अपना प्लाज्मा डोनेट करे। महानगर महिला मोर्चा की महिलाओं ने युद्ध स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है कोई मास्क बनाने का कार्य कर रही है तो कई महिलाएं लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महानगर से लेकर मंडल तक की सभी महिलाओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं जो महिलाएं करोना से संक्रमित हुई हैं वे लोग अपना प्लाज्मा देने के लिए तैयार है व संपर्क कर रहे हैं। उनका फोन नंबर लिया जा रहा है। इस अवसर पर कमली भट्ट ने कहा कि ऐसी महिलाओं को महानगर महिला मोर्चा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह महिलाओं द्वारा एक सराहनीय पहल है। और व उन्होंने कहा की आज महिलाएं पूरे विश्व में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही है। और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती है और उन्होंने कहा कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने में आप सभी लोग अपना भी योगदान दें मास्क बनाने वाले महिलाओं में महामंत्री सुमन सिंह, सह सोशल मीडिया प्रभारी नैना राणा, सोशल मीडिया प्रभारी अंशिता शर्मा, सामाजिक कार्यकत्री नीना तोमर, रश्मि, भावना, अनीता, ज्योति कोटिया, बेला गुप्ता, आदि कई महिलाएं मास्क बनाने का कार्य कर रही है वहीं दूसरी ओर पेशावर विद्रोह की 91वीं बर्षगांठ पर भाजपा महिला मोर्चा ने विद्रोह में शामिल सैनिकों को याद कर श्रद्धान्जलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY