मंदिरों में आस्था गांवों में सन्नाटा

0
23

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराऽंड की धरती पर जब देव डोलियां निकलती हैं, ढोल-दमाऊं बजते हैं और जय श्रीराम के उद्घोष से पहाड़ गूंज उठते हैं, तो सदियों पुरानी संस्कृति जीवंत हो उठती है। उत्तरकाशी की धनारी पट्टðी में आयोजित श्रीराम कथा ने एक बार फिर साबित किया है कि पहाड़ के लोगों की आस्था आज भी अपनी जड़ों से मजबूती से जुड़ी हुई है। लेकिन इस भव्य आयोजन के बीच एक ऐसा सवाल भी है, जिससे सरकार और समाज दोनों मुंह नहीं मोड़ सकते।
आिऽर कब तक पहाड़ की पहचान केवल धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक उत्सवों तक सीमित रहेगी? जिन गांवों में कभी घर-घर ऽुशहाली थी, वहां आज पलायन की चिंता क्यों है? जिन पहाड़ों की संस्कृति बचाने के लिए मंचों से बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं, उन्हीं पहाड़ों के युवाओं को रोजगार के लिए अपना घर छोड़ने पर मजबूर क्यों होना पड़ता है? सरकारें देवभूमि की संस्कृति के संरक्षण का दावा करती हैं, लेकिन संस्कृति केवल मंदिरों, मेलों और देव डोलियों से नहीं बचती। संस्कृति तब बचती है, जब गांवों में बच्चे हों, स्कूलों में शिक्षक हों, अस्पतालों में डॉक्टर हों और युवाओं के हाथों में रोजगार हो। यह सवाल धार्मिक आयोजनों पर नहीं, बल्कि उन व्यवस्थाओं पर है जो पहाड़ के भविष्य को सुरक्षित बनाने में अब तक अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी हैं। धनारी पट्टðी की श्रीराम कथा हमें केवल भगवान राम के आदर्शों का स्मरण नहीं कराती, बल्कि यह भी सिऽाती है कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना सबसे बड़ा धर्म है। भगवान राम ने मर्यादा और कर्तव्य को सर्वाेपरि रऽा। फिर आज सत्ता में बैठे लोगों के लिए पहाड़ के प्रति अपने कर्तव्य निभाना इतना कठिन क्यों है?
सबसे गंभीर सवाल यह है कि यदि पलायन की चुनौती यूं ही बनी रही तो आने वाले वर्षों में इन देव डोलियों को कंधा देने वाले युवा कहां से आएंगे? ढोल-दमाऊं बजाने वाली पीढ़ी कौन होगी? और सदियों पुरानी परंपराओं को आगे कौन बढ़ाएगा? धार्मिक आस्था हमारी ताकत है, लेकिन पहाड़ के अस्तित्व की रक्षा हमारी जिम्मेदारी भी है। देवभूमि को केवल जयकारों से नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जीवंत गांवों से भी संवारना होगा। क्योंकि जिस दिन गांवों की रौनक ऽत्म होने लगेगी, उस दिन पहाड़ की संस्कृति को बचाने की चुनौती और भी बड़ी हो जाएगी।

LEAVE A REPLY