सीएम ने परिवार संग की स्व-गणना

0
14

संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में परिवार के साथ जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटल स्व-गणना की। उन्होंने स्वयं ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार का विवरण दर्ज करते हुए प्रदेशवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। उत्तराऽंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में सटीक जनसंख्या आंकड़ों की विशेष आवश्यकता है। इनसे पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रें में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की योजनाएं तैयार करने में मदद मिलेगी। धामी ने कहा कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से नागरिकों को स्वयं अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इससे प्रक्रिया अधिक सरल होगी और नागरिकों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनगणना में दर्ज प्रत्येक जानकारी महत्वपूर्ण है। सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार क्षेत्रवार आवश्यकताओं का आकलन कर विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय कर सकेगी।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत उत्तराऽंड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रें में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना करेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से निर्धारित समय में अपनी जानकारी दर्ज करने और घर आने वाले प्रगणकों को पूरा सहयोग देने का आ“वान किया। इस अवसर पर सचिव जनगणना दीपक कुमार, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय इवा आशीष श्रीवास्तव, संयुत्तफ़ निदेशक शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY