राजनीति में संघर्ष से शिखर तक तफ़ूानी हैं धामी

0
8

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड की कमान जब पांच साल पहले युवा विधायक पुष्कर ने संभाली थी तो किसी को इस बात का इल्म भी नहीं था कि वह राजनीति में इतने धुरंधर निकलेंगे कि आम जनमानस उन्हें उत्तराखण्ड की आवाज मानने लगेगा। मुख्यमंत्री ने अपने शासनकाल में विकास की जो उड़ान भरने का जज्बा दिखाया उसे देखकर राजनीतिक के बडे़-बडे़ महापंडित भी यह मानने लगे कि मुख्यमंत्री की राजनीति उड़ान इतनी बड़ी है कि उसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उत्तराऽंड की राजनीति में मुख्यमंत्री ने अपनी कार्यशैली, साहसिक फैसलों और मजबूत इच्छाशत्तिफ़ से अलग पहचान बनाई है। चेहरे पर सहज मुस्कान, व्यवहार में सादगी और फैसलों में दृढ़ता उनकी राजनीतिक पहचान का अहम हिस्सा बन चुकी है। सैनिक परिवार से निकलकर प्रदेश की सत्ता के शिऽर तक पहुंचे धामी ने अपने राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देऽे, लेकिन चुनौतियों के बीच पीछे हटने के बजाय आगे बढ़ने का रास्ता चुना। यही वजह है कि उत्तराऽंड की सियासत में उनके नेतृत्व की चर्चा होती है तो एक बात सामने आती है-तूफानी हैं धामी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए, जिन्होंने उत्तराऽंड को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में ला दिया। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने का गौरव उत्तराऽंड को उनके नेतृत्व में मिला। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त कानून, महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए गए कदम उनकी सरकार की प्रमुऽ उपलब्धियों में शामिल हैं। इन फैसलों के जरिए धामी ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सरकार कठिन निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी। धामी की सबसे बड़ी विशेषता उनका संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर भी है। पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी भारतीय सेना में सूबेदार रहे। सैनिक परिवार से मिले अनुशासन और संस्कारों के साथ उन्होंने छात्र राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। संगठन में वर्षों तक काम करने के बाद ऽटीमा से विधायक बने और फिर उत्तराऽंड के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अपनी सीट हारने के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा भरोसा जताया। इसके बाद चंपावत उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर उन्होंने राजनीतिक वापसी की मिसाल पेश की।
मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद धामी ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और सैनिक परिवारों के सम्मान को भी अपनी सार्वजनिक कार्यशैली में प्रमुऽता दी है। सैनिकों के बीच पहुंचना हो, युवाओं से संवाद करना हो या प्रदेश के पारंपरिक त्योहारों में भागीदारी, उनके इन कार्यक्रमों में उत्तराऽंड की मिट्टðी से जुड़ाव दिऽाई देता है। सत्ता के बड़े पद पर रहते हुए सहज व्यवहार उनकी सार्वजनिक छवि का महत्वपूर्ण पहलू है। प्रदेश में निवेश, पर्यटन, सड़क, रेल और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराऽंड को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ सरकार आगे बढ़ने का दावा कर रही है। हालांकि इन योजनाओं की वास्तविक सफलता का पैमाना यही होगा कि इनका लाभ पहाड़ के दूरस्थ गांवों और आम परिवारों तक कितनी तेजी से पहुंचता है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक कद और उनकी सरकार का प्रदर्शन विशेष महत्व रऽता है। एक ओर बड़े फैसलों की उपलब्धियां हैं तो दूसरी ओर जनता की बढ़ती उम्मीदें। धामी के सामने अब अपनी सरकार के निर्णयों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी है।
उत्तराऽंड की राजनीति में धामी का सफर यह बताता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, दृढ़ इच्छाशत्तिफ़ और निर्णय लेने का साहस नेतृत्व को अलग पहचान दे सकता है। सैनिक परिवार के संस्कार, संगठन का अनुभव, राजनीतिक संघर्ष और मुख्यमंत्री के रूप में लिए गए बड़े फैसलों ने पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश की सियासत में एक प्रमुऽ चेहरा बनाया है। शांत स्वभाव के पीछे मजबूत इरादों की यही कहानी उनके राजनीतिक व्यत्तिफ़त्व को ऽास बनाती है।

LEAVE A REPLY