नार्कों टेस्ट के लिए तैयार उर्मिला

0
2

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कहा है कि शुरू से ही कह रही है कि वह नार्को टेस्ट कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में गुजरात के गांधीनगर में उर्मिला सनावर का नार्कों ओर पॉलीग्राफी टेस्ट होगा।
सनावर ने कहा कि जज साहब को अपनी सहमति दे रही है कि किसी के दवाब में किसी पार्टी विशेष का नार्कों टेस्ट के लिए दवाब तो नहीं है तो उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी का भी दवाब नहीं है हम स्वेच्छा से अपना नार्को एवं पॉलीग्राफी टेस्ट कराना चाहते है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें गुजरात गांधीनगर ले जाया जाएगा और उसकी पूरी वीडियोग्राफी होगी।
उन्होंने कहा कि हमने यही कहा और जज साहब ने कहा कि आपके साथ एडवोकेट व परिवार को एक सदस्य आपके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई तिथि नहीं है डेट कंफर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल कराया जाएगा और उसके बाद गुजरात गांधीनगर ले जाया जाएगा। इससे पहले सीबीआई कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराने से पहले उर्मिला ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए आक्रामक रूख अपनाते हुए कहा है कि दर्शन भारती में रक्षा दल हूं मैं तो बाप हूं और जेल के अंदर मैसेज करवाते है कि जेल के अंदर कोई दिक्कत तो नहीं है।
उन्होंने कहा कि जेल के अंदर खाने की पीने की कोई कमी नहीं है और हमने तो घास फूस खा लिया। उन्होंने कहा कि हमने तो वह दाल भी खा ली जो नाक पकड़कर डुबकी लगाती थी दाल ढूंढती थी। उसे भी खा लिया। उन्होंने कहा कि मुझे तो कोई आपत्ति नहीं थी। उर्मिला ने कहा है कि मुझे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं थी क्यों मैं पहले से ही माइंड मैकअप पहले से ही कर चुकी थी।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक को नजर का चश्मा लगाकर देखते हो और दूसरे को टीन का चश्मा लगाकर देखते है। रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को गिरफ्रतार कर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि वह चार साल धक्के खा रही है अपने न्याय की लड़ाई लड़ रही है सुरेश राठौर के साथ उधर सुरेश राठौर को गोद में बिठाने का काम किया गया है और दूसरी ओर हरक सिंह रावत के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली है।
उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर के खिलाफ ऐसी कौन से सबूत है कि उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं करी। उन्होंने कहा कि क्योंकि सुरेश राठौर कितना मुझे प्रताडि़त कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुरेश राठौर ने पूरी भारतीय जनता पार्टी की दही जमा दिया और मेरा यह कसूर है कि मैंने उस दही का रायता बनाकर सारे में गिरा दिया केवल इतनी तो गलती है।
उन्होंने कहा कि इसके बाद पटेलनगर थाने से ही फोन आता है कि मैडम आपके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हो रही है आप बयान देने के लिए आ जाओ और मैंने कह दिया कि मैं 26 तारीख को वहां नार्कों टेस्ट के लिए आऊंगी तब उधर भी आऊंगी और आपको बयान भी दे दूंगी। उन्होंने कहा कि 26 तारीख को तो यह पहुंच जाएगी और इससे पहले ही पूरा का पूरा परचम रहा है जो अलग रचा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में तीन ग्रुप है। एक अन्य और दो हरिद्वार के ग्रुप है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर नीलम हत्याकांड के राज दफन है।
उन्होंने कहा कि नीलम हत्याकांड का संबंध हरिद्वार से रिलेटेड है। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में हरिद्वार वाले संलिप्त है। उन्होंने कहा कि सभी ने मुझे नार्कों टेस्ट में जाने से रोकने के लिए बैठक की और कैसे रोके। उन्होंने कहा कि क्योंकि इनसे अभी अंकिता भंडारी हत्याकांड तो संभल नहीं रहा है और एक नीलम हत्याकांड उजागर हो जाएगा क्योंकि उसे किसने मारा कहां फेंका गया। उन्होंने कहा कि कौन कौन संलिप्त था जो पदों पर बैठे है।
उर्मिला ने कहा है कि बड़े बड़े नेता बनकर बैठे है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पुलिस की तुरंत सात आठ गाडि़या आई पूरी रैकी करके मुझे किडनैप कर रहे है पूरे मौहल्ले के सीसीटीवी बंद कराए और मेरे घर की सीडीआर निकाली तो थाने से मेरे फोन रिसेट कर दिए। उन्होंने कहा कि सीडीआर में से कैमरे का हार्डडिस्क ही गायब कर दी। उन्होंने कहा कि बताओ चोर को ढूंढ रहे है गली गली, चोर तो बैठे है रानीपुर थाने में तो बताओ न। इस दौरान उर्मिला ने बेबाकी से अपनी बातें मीडिया के सामने रखी और सवालों का हाजिर जवाब भी दिए।

बॉक्स—-
दर्शन भारती पर भी खूब दहाड़ी उर्मिला
उर्मिला सनावर ने दर्शन भारती पर खूब दहाड़ी। उन्होंने कहा कि दर्शन भारती ने एक स्कॉपियो व 25 लाख रूपये का प्रलोभन दिया और कहाि क कि 26 तारीख को सीबीआई के यहां नहीं जाओगी की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी दर्शन भारती ने कहा है कि वह एक बाप के समान है और तरह तरह की बात की।

LEAVE A REPLY