लोकतंत्र की उड़ रहीं धज्जियां

0
13

प्रमुख संवाददाता
देहरादून/ दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, सांसद एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा है कि पूरे देश भर में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही है। उन्होंने कहा कि चाहे एसआईआर का मामला हो, मुख्य चुनाव आयुक्त का रोल हो, मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली हो। उन्होंने कहा कि हर तरह की बातें आज जनता के बीच है। उन्होंने कहा कि देशभर में तानाशाह सरकार चल रही है। यहां एआईसीसी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी काफी समय से वोट चोरी के मामले को और इन बातों को उठाते आ रहे है और जनता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि लगातार वोट चोरी की बात रखी और यह बात पुख्ता हुई कि जो एसआईआर के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त का खुलासा हुआ। सैलजा ने कहा है कि दो चुनाव आयुक्त ने मीडिया के माध्यम से जो बातें कही। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन में कैसे कार्य हो रहा है। एसआईआर पर केवल विपक्ष ने राहुल गांधी ने या लोगों ने सवाल नहीं उठाए और दो चुनाव आयुक्तों ने भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि दस महीन में चुनाव आयुक्त ने चौदह बार अपनी बातें सामने रखी और चुनाव आयोग के काम करने का तरीका या तो यूनानीमस होना चाहिए या मिजोरीटी से हो वह भी नहीं हुआ और यह देखने को मिला की पूरे देश में तानाशाही का माहौल है। उन्होंने कहा कि चाहे मुख्य चुनाव आयुक्त व केंद्र सरकार देश में तानाशाही कर रही है। दिल्ली में हमने सिविल सोसाइटी व लोगों में बात उठे। इंडिया गठबंधन के सांसद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सबने सांसदों ने मिलकर शांतिपूर्वक अपना विरोध प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि लोगों के बीच ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से इंडिया गठबंधन के दस नेताओं को मिलने के लिए जा रहे थे, सैलजा ने कहा है कि सांसद विजय चौक तक भी नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट की ओर गए लेकिन दिल्ली को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया। उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार ने जिस प्रकार से सिक्किम राजभवन में एक ऐसे शक्स को बैठाया जा रहा है जिनका नाम एक बहुत बड़े स्केडल के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जाएं तो वहां के हरेक नागरिकों यह महसूस हो रहा है कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय के लिए आंदोलन हो रहे है और एक अंकिता नहीं कितनी अंकिता है इतने केस हुए है लेकिन आज तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उनका इंसाफ नहीं मिला और भाजपा के नेताओं ने ही वीआईपी के नाम का खुलासा किया और वीआईपी के रूप में नाम आया है और सीबीआई जांच नहीं होती है लेकिन सीबीआई ने कभी भी जांच नहीं की है। उन्होंने कहा कि जिनका नाम आया न तो कोई पूछताछ हुई और दुष्यंत गौतम को राजभवन में बैठाया गया। उन्होंने कहा कि ताज पहनाया गया ताकि उनके ऊपर कोई लीगल एक्शन न हो। सैलजा ने कहा है कि भाजपा सरकार उनको क्यों बचा रही है यहां दाल काली नहीं पूरी दाल काली होती चली गई। उन्होंने कहा कि अब तक क्यों सीबीआई चुपचाप बैठी है। उन्होंने कहा कि जब अंकिता भंडारी के माता पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठे तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य नेता वहां पर गए और उनको समर्थन देते हुए वहां पर बैठे। उन्होंने कहा कि अंकिता के माता पिता को देर रात हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि इंसाफ नहीं हिरासत मिलता और दिलाशा देने के बजाए हिरासत में ले लिया और जो दोषी होते है उनकी ताजपोशी कर दी जाती है और ताज पहना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लगातार वीआईपी को बचाने का प्रयास शुरूआत से ही किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का प्रकरण देखिए अभी तक मंत्री पद में है और आप सोच सकते है। उन्होंने कहा कि खुद मंत्री रेखा आर्या अपने पति के खिलाफ बहुत संगीन इल्जाम लगाती है। उन्होंने कहा कि और उनके पति पलटवार करते हुए मंत्री पर भ्रष्टाचार के बड़े बड़े आरोप लगाते है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता जानना चाहती है कि मंत्री रेखा आर्या की 21० करोड़ की बेनामी संपत्ति और 11० करोड़ रूपये के शेयर पति की कंपनी में है और उनके पति ने बताया कि कंपनी से इस्तीफ ा इसलिए दिया गया कि आने वाले चुनाव में संपत्ति क्या क्या है उससे बचने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा आज इस बात को इतने दिन बीत गए आज वह ईडी कहां है। उन्होंने कहा कि उनके भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि उत्तराखंड प्रदेश में आम आदमी, बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध में उत्तराखंड पहले स्थान पर है और सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी है। उन्होंने कहा कि सात हजार बीघा सरकारी भूमि को बेचने व खुर्दबुर्द करने का काम राज्य की भाजपा सरकार कर रही है। मसूरी जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि पर नाबार्ड से 23 करोड़ का लोन लिया जाता है और बाबा रामदेव को एक करोड प्रतिवर्ष की लीज पर दे दी जाती है जबकि उसका बाजार मूल्य तीस हजार करोड़ रूपये है। उन्होंने कहा कि मंत्री के ऊपर अत्याचार और दूसरी ओर पति ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और नेशनल गेम्स हुए और कई ऐसे कार्यक्रम हुए जिनमें भ्रष्टाचार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने उनको पद से नहीं हटाया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। यह सरकार किस तरह की सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसके खिलाफ मौनव्रत भी रखा, बाइक रैली निकाली, कैडिंल मार्च किए। उन्होंने कहा कि हर तरह से बातें उठाई और अभी उत्तराखंड में न्याय यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में 27 व 28 अक्टूबर को विधानसभा सत्र है और उससे पहले न्याय यात्रा निकालकर लोगों को अवगत कराएंगे। सैलजा ने कहा है कि विधानसभा सत्र में गैरसैंण विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी बातों को उठाया जाएगा और आगे भी हमारा यह संघर्ष उत्तराखंड में और उत्तराखंड के लोगों के लिए जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज के दिन जिनका दिल साफ और सही है ऐसी कार्यशैली देखकर मन में पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि पुरानी साथी रामशरण नौटियाल हमेशा कांग्रेस में रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा में घुटन महसूस हुई और वहां पर काम देखा तो अपनी पार्टी में वापस आने का मन हुआ कि मेरी पार्टी कांग्रेस है कांग्रेस की विचार धारा है नेता राहुल गांधी है और रामशरण नौटियाल आज कांग्रेस पार्टी में वापस आ रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पीसीसी के जनरल सेक्रेटी रहे। वाइस प्रेसीडेंट रहे और अनेकों पदों पर रहे और पार्टी में बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि क्योंकि बीजेपी में गए बिना लालच के गए। मन को मारकर वहां पर गए। उन्होंने कहा कि आज पुन: कांग्रेस में आकर राहुल गांधी व कांग्रेस की विचारधारा से फिर प्रभावित होकर शामिल हुए है। उन्होंने रामशरण नौटियाल का स्वागत किया और कहा कि पुराने साथी के वापस आने से पार्टी और मजबूत होती है और खुशी की बात होती है।

पुराने साथी रामशरण की कांग्रेस में वापसी
कुमारी सैलजा ने कहा कि पुरानी साथी रामशरण नौटियाल हमेशा कांग्रेस में रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा में घुटन महसूस हुई और वहां पर काम देखा तो अपनी पार्टी में वापस आने का मन हुआ कि मेरी पार्टी कांग्रेस है कांग्रेस की विचार धारा है नेता राहुल गांधी है और रामशरण नौटियाल आज कांग्रेस पार्टी में वापस आए है। उन्होंने कहा कि पूर्व में पीसीसी के जनरल सेक्रेटी रहे। वाइस प्रेसीडेंट रहे और अनेकों पदों पर रहे और पार्टी में बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि क्योंकि बीजेपी में गए बिना लालच के गए। मन को मारकर वहां पर गए। उन्होंने कहा कि आज पुन: कांग्रेस में आकर राहुल गांधी व कांग्रेस की विचारधारा से फिर प्रभावित होकर शामिल हुए है। उन्होंने रामशरण नौटियाल का स्वागत किया और कहा कि पुराने साथी के वापस आने से पार्टी और मजबूत होती है और खुशी की बात होती है।

वीआईपी का नाम भी भाजपा नेताओं ने लिया
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा है कि अंकिता भंडारी ने इस हत्याकांड से पहले अपने दोस्त को चेट किया था कि मुझे किसी वीआईपी के सामने प्रस्तुत करने के लिए कहा जा रहा है कि उन्हें स्पेशल सर्विस देनी है और मेरा जीवन खतरे में है और उसको मार दिया जाता है। सरकार ने वीआईपी कमरा बताया, लेकिन भाजपा ने नेताओं ने ही आरोप लगाए है कि यही वीआईपी है और जांच न हो सके इसलिए दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस घटना से आंदोलित है।
उन्होंने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण साथी रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल हुए है और उन्होंने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांग्रेस में आने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रभाव देहरादून तक ही सीमित न हो बल्कि पूरे उत्तराखंड में होगा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में जो सिक्किम के राज्यपाल बनाए गए है और वह शपथ ले चुके है और जो पकड़े गए है वह छोटी मछली है।

LEAVE A REPLY