जुआ और ऑनलाइन सट्टे पर डोबाल का डंडा

0
12

कप्तान की सख्ती से बेनकाब हुआ जुआ अड्डा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। जनपद के पुलिस कप्तान ने अपने कार्यकाल में अवैध धंधेबाजों पर खुलकर डंडा चला रखा है और उन्होंने दो टूक अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर कोई धंधेबाज यह भ्रम पाल ले कि पुलिस उन तक नहीं पहुंच पायेगी तो वह इस बात को जान लें कि ऐसे सभी धंधेबाजों पर उनकी नजर है। पुलिस कप्तान ने प्रेमनगर में हाईप्रोफाइल जुए अड्डे पर बडी रेड डलवाई तो पांच गैमलर पुलिस के शिकंजे में फंस गये। प्रेमनगर के अन्दर जुए और सट्टे का काला धंधा बेनकाब होते ही यह साफ हो गया कि अब हर वो चेहरा आवाम के सामने आयेगा जो पुलिस को चुनौती देते हुए अवैध धंधे कर रहे हैं। जुए और ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस कप्तान की रेड ने उन सब सट्टेबाजों में खलबली मचा दी है जो अपने आपको अवैध धंधे करने के बादशाह बने हुये हैं। पुलिस ने इस रेड में ऐसे चेहरे भी बेनकाब कर दिये जो आवाम के सामने आपने आपको सफेदपोश बनते आ रहे थे।
पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चल रहे ष्ऑपरेशन प्रहारष् की एक और बड़ी कार्रवाई में प्रेमनगर पुलिस ने देर रात हाईप्रोफाइल जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी के अड्डे पर जोरदार शिकंजा कस दिया। गोपनीय सूचना पर त्यागी मार्केट स्थित एक निजी मकान में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ खेल रहे और ऑनलाइन सट्टेबाजी में लिप्त पांच आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई ने शहर में संचालित अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क पर पुलिस की सख्त नजर का स्पष्ट संकेत दिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 55,690 की नकदी, ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे 07 मोबाइल फोन और 89 ताश के पत्ते बरामद किए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुमित माकिन अपने निजी मकान को जुए और ऑनलाइन सट्टेबाजी का अड्डा बनाकर संचालित कर रहा था। सबसे अहम बात यह रही कि बरामद मोबाइल फोन की जांच में पुलिस को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े बड़े नेटवर्क के महत्वपूर्ण डिजिटल सुराग मिले हैं। अब दून पुलिस इस नेटवर्क की परतें खोलने में जुट गई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में यातेन्द्र भाटिया, संजय कुमार, राहुल कुमार (देवऋषि इन्क्लेव, पटेलनगर), राहुल कुमार (संजय कॉलोनी, पटेलनगर) तथा सुमित माकिन शामिल हैं। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में चल रहा ऑपरेशन प्रहार लगातार अवैध कारोबार करने वालों पर दबाव बना रहा है। पुलिस का कहना है कि जुआ, ऑनलाइन सट्टेबाजी और संगठित अपराध से जुड़े पूरे नेटवर्क की तकनीकी जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति इस नेटवर्क से जुड़ा पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY