पुलिस कप्तान डोबाल ने अपराधियों के लिए खिंची लक्ष्मण रेखा

0
7

सीएम की उम्मीदों को पंख लगा रहे प्रमेंद्र
कप्तान की लक्ष्मण रेखा से कांप रहा अपराधजगत
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री के अपराधमुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को राजधानी में शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए जनपद के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने अब अपराधजगत के लिए एक लम्बी लक्ष्मण रेखा खींच दी है। डोबाल ने दो टूक अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर किसी भी अपराधी ने उनके द्वारा खींची गई लक्ष्मण रेखा को पार करने का दुसाहस किया तो उसे मिट्टी में मिला दिया जायेगा। मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने के लिए पुलिस कप्तान ने राजधानी को अपराधमुक्त करने का वचन राजधानीवासियों को दे दिया है और यही कारण है कि अब अपराधजगत को यह साफ दिखाई दे रहा है और उन्होंने जनपद के अन्दर छोटा सा भी अपराध करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका बहुत बडा खामियाजा सहना पडेगा। पुलिस कप्तान की लक्ष्मण रेखा पार करना अब अपराधजगत के लिए असम्भव ही दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराधमुक्त उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में राजधानी देहरादून में पुलिस की कार्यशैली लगातार सख्त होती दिखाई दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए साफ संकेत दिया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं होगी। राजधानी में लगातार चल रहे पुलिस अभियानों, अपराधियों की धरपकड़, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, नशा तस्करों, वाहन चोरों, लुटेरों और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पुलिस अब हर मोर्चे पर पूरी सख्ती के साथ काम कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की नीति अपनाई जा रही है, जिससे अपराधियों में पुलिस का खौफ लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के नेतृत्व में राजधानी में अपराध नियंत्रण को लेकर स्पष्ट रणनीति पर काम किया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता केवल घटनाओं का खुलासा करना ही नहीं, बल्कि अपराध होने से पहले उसकी रोकथाम करना भी है। यही कारण है कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान, रात्रि गश्त, सत्यापन अभियान और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस का संदेश साफ है कि जो व्यक्ति कानून का पालन करेगा, उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, लेकिन जो कानून तोड़ने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ाई जा रही है और प्रत्येक थाना क्षेत्र को जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के सुरक्षित और अपराधमुक्त उत्तराखंड के विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार मैदान में सक्रिय है। पुलिस की बढ़ती सख्ती और लगातार हो रही कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आ रहा है कि राजधानी में अपराधियों के लिए अब पहले जैसी गुंजाइश नहीं बची है और कानून व्यवस्था से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY