अपराधियों को ध्वस्त करता धामी का रौद्र रूप

0
8

सफल ऑपरेशन प्रहारः डोबाल ने पेश की मिसाल
पुष्कर-प्रमेंद्र की खाकी में गुंडों का दिख रहा ‘काल’
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपराधियों को खुली चुनौती दे रखी है कि अगर वह किसी चौराहे पर कोई अपराध करेंगे तो अगले चौराहे पर पुलिस उन्हें शिकंजे में लेने के लिए खडी रहेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस को खुली छूट दी है कि बदमाशों की गोली का जवाब गोली से दें और यही कारण है कि देहरादून के पुलिस कप्तान ने अपनी टीम को खुली छूट दी है कि अगर बदमाश उन पर गोलियां दागे तो बदमाशों की गोली का जवाब गोली से दें जिससे वह हमेशा अपराध करने से पहले सौ बार सोचे कि अगर उन्होंने अपराध किया तो उनका हश्र क्या होगा।
राजधानी के पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने जिस दिन से जिले की कमान संभाली है तभी से उन्होंने जनता और अपराधियों के सामने अपने दो रूप दिखा रखे हैं। आम जनमानस के सामने वह फलावर रूप में हमेशा नजर आते हैं और वह आम जनमानस के हर दर्द को हरने के लिए खुद अगली पक्ति में खडे रहते हैं और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए वह कभी भी देरी नहीं करते। वहीं जनपद में अपराध और माफियागिरी करने वालों को उन्होंने मिट्टी में मिलाने की सौगंध खा रखी है। अपराधियों और माफियाओं के लिए पुलिस कप्तान हमेशा फायर दिखाई देते हैं और उन्होंने दो टूक अल्टीमेटम दे रखा है कि अगर किसी ने भी अपराध करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पडेगा। कप्तान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराधमुक्त उत्तराखण्ड विजन को धरातल पर उतारने के लिए रात-दिन खुद मोर्चा संभाल रखा है और मुख्यमंत्री के सपनों को पूरा करने के लिए वह आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया है। मुख्यमंत्री लगातार यह कहते रहे हैं कि उत्तराखंड में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उनका मानना है कि यदि कोई व्यक्ति कानून को चुनौती देगा तो उसे उसके परिणाम भी भुगतने होंगे। मुख्यमंत्री के इसी अपराधमुक्त उत्तराखंड के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रदेश पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेशभर में अपराध, नशा तस्करी, भू-माफियाओं, संगठित अपराध और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं। सरकार की मंशा साफ है कि आम नागरिक सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन करे और अपराधियों के मन में कानून का भय बना रहे। यही कारण है कि पुलिस को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री की इस सोच को अमलीजामा पहनाने का जिम्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल संभाल रहे हैं। जनपद की कमान संभालने के बाद से उन्होंने अपराधियों, माफियाओं और नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हैं। दून पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए गए विशेष ऑपरेशन, सत्यापन अभियान, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल की कार्यशैली का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष उनकी जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता भी है। फरियादियों की समस्याओं को सुनना, पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई करना और पुलिस व्यवस्था को आम जनता के और करीब लाना उनकी कार्यप्रणाली का हिस्सा रहा है। यही कारण है कि आम जनता के बीच उनकी छवि एक ऐसे अधिकारी की बनी है जो जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
वहीं अपराधियों के खिलाफ उनका रवैया पूरी तरह सख्त माना जाता है। दून पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों से अपराध जगत से जुड़े लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि राजधानी में अब अपराध के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं बची है। अपराध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। पुलिस की सक्रियता के चलते कई बड़े अपराधों का खुलासा हुआ है, वांछित अपराधी गिरफ्तार हुए हैं और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गई है। सरकार और पुलिस प्रशासन का साझा उद्देश्य यही है कि उत्तराखंड की पहचान एक सुरक्षित, शांत और अपराधमुक्त राज्य के रूप में स्थापित हो। राजधानी देहरादून में चल रही लगातार कार्रवाई यह संकेत दे रही है कि मुख्यमंत्री धामी का अपराधमुक्त उत्तराखंड का संकल्प केवल घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे धरातल पर उतारने के लिए पुलिस पूरी ताकत के साथ काम कर रही है। अपराधियों के लिए संदेश साफ हैकृकानून का सम्मान करें, अन्यथा कानून अपना काम करना जानता है।

LEAVE A REPLY