मोदी नेतृत्व में सनातन का स्वर्ण युगःसीएम

0
15

बड़कोट/उत्तरकाशी। तहसील बड़कोट के नगाणा गांव में प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी की धर्मपत्नी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सनातन धर्म का स्वर्ण युग आया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ये देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाले कदम हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य की बुद्धि विवेक जागृत होती है और पितरों को भी बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है। उन्होंने उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए कहा कि यहां चारधाम विराजमान हैं, जैसे वृंदावन में वृंदा धाम का महत्व है। केदारनाथ पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि विकास एक अनवरत (सतत) प्रक्रिया है जो निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रधान की मांग पर नगाणा गांव में बारात घर बनाने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डां रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक सुरेश चौहान, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य,ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष श्याम डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, दायत्व धारी जगत सिंह चौहान, डॉ. स्वराज विद्वावान, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,किशोर भट्ट,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र रमोला, नगरपालिका अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली, जिला पंचायत सदस्य दीपेन्द्र कोहली, समेत कथा में मूल भागवत पाठ पर आचार्य शक्ति प्रसाद सेमवाल , दर्जनों आचार्य, पूजारी आदि मौजूद रहे है।

LEAVE A REPLY