बाबा से कांपते भ्रष्टाचारी, अपराधी और माफिया

0
77

कड़क योगी का दयालु अवतार आवाम को भा रहा
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में भ्रष्टाचार, अपराधियों, माफियाओं और दंगाईयों का बडा साम्राज्य दिखाई देता था लेकिन जब उत्तराखण्ड में जन्में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई तो उन्हांेने शुरूआती दौर मे ही एक दबंग मुख्यमंत्री का ताज अपने सिर पर पहन लिया और उन्होंने अपने कडक मिजाज से राज्य में फैले भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, अपराधियों, माफियाओं और दंगाईयों की नाक मे नकेल डालने के लिए जो साहस दिखाया उससे उत्तर प्रदेश की जनता तो उनकी कायल हो ही रखी है वहीं उत्तराखण्ड के लोग भी योगी आदित्यनाथ को राजनीति का धुरंदर मान चुके हैं और उन्हें यकीन है कि मुख्यमंत्री के होते हुए राज्यभर में कोई अवैध कब्जे नहीं कर पायेगा और जिसने ऐसा करने का दुसाहस किया उसे इसका बडा अंजाम भुगतना पडेगा। पिछले लम्बे समय से कडक मिजाज के योगी का दयालु अवतार आवाम को खूब भा रहा है और वह जहां जानवरों से असीम प्रेम करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं मासूम बच्चों से भी उनका असीम प्रेम सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।
योगी आदित्यनाथ खुद जिलों में जाकर बडा दरबार लगाते है और सबके पास खुद पहुंचकर उनसे यह पूछते हैं कि उन्हें किसी बात की कोई पीडा तो नहीं है और किसी व्यक्ति को अगर कोई आतंकित कर रहा होता है तो वहीं से ही अफसरों को आदेशित किया जाता है कि आंतक करने वाले चेहरे को क्या सबक सिखाया जाना है। योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश ही नहीं उत्तराखण्ड में भी आवाम के दिलों में राज कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के होते हुए उत्तर प्रदेश में निर्माण कार्यो में लगे ठेकेदार और एजेंसियां भ्रष्टाचार का तिनकाभर भी खेल खेलने का साहस नहीं कर पा रही हैं और वहां पारदर्शिता के साथ निर्माण होते हुए दिखाई दे रहे हैं। गजब की बात है कि उत्तर प्रदेश के अन्दर नशा बेचने वाले माफियाओं के मन में बाबा योगी और उनकी पुलिस का इतना डर देखने को मिल रहा है कि वह नशा बेचने से ही तौबा कर चुका है और उसे यह डर दिखाई दे चुका है कि अगर वह नशा बेचते हुए पकडा गया तो उसके घर पर बाबा का बुल्डोजर चलना तय है। वहीं पिछले काफी अर्से से सोशल मीडिया पर बाबा योगी छाये हुये हैं जहां आवाम उन्हें देश का दबंग राजनेता मान रही है तो वहीं उन्हें हिन्दू सम्राट के नाम से भी नवाजा जा रहा है।
उत्तराखण्ड के पौडी जनपद में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने जब उत्तर प्रदेश की कमान सम्भाली थी तो किसी को इस बात का इल्म भी नहीं था कि योगी आदित्यनाथ बिगडैल विशाल उत्तर प्रदेश को पटरी पर लाकर ऐसा चमत्कार करेंगे कि वहां की करोडो जनता यह कहने के लिए आगे आ जायेगी कि योगी आदित्यनाथ के रूप में उन्हें एक युग पुरूष मिला है और इस युग पुरूष ने जब अपराधियों और माफियाओं पर दहाड लगाई तो उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अवैध खनन, जमीन व अपराध माफियाओं को अपना काल नजर आने लगा। योगी आदित्यनाथ ने जबसे मुख्यमंत्री की दूसरी बार कुर्सी संभाली है तबसे माफियाओं का अंत हो गया है और जो माफिया पूर्व सरकारों मंे अपने आपको बाहुबली और पॉवरफुल समझते थे वह आज योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल मंे ऐसा लगता है कि पताल मंे जाकर छुप गये हैं। उत्तर प्रदेश के काफी जिलों में नशे की तस्करी करने वाले नशा माफियाओं ने तो अब नशा बेचने से ही तौबा कर ली है क्योंकि उन्हें इस बात का इल्म हो चुका है कि अगर वह नशा बेचते हुए पकडे गये तो योगी आदित्यनाथ का बुल्डोजर उनके घरों को नेस्तनाबूत कर देगा।
उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य की कमान बाबा योगी आदित्यनाथ ने संभाली थी और उन्होंने मंच से ही यलगार लगाई थी कि अब उनके उत्तर प्रदेश में कोई अपराधी सिर नहीं उठा पायेगा और अगर किसी ने अपराध करने का दुसाहस किया तो उसे इसका अंजाम भुगतना पडेगा। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने खनन, जमीन व अपराध माफियाओं को खुली चुनौती दी थी कि अगर उन्हांेने राज्य की किसी निर्दोष जनता को आतंकित करने का दुसाहस किया तो उसे उसके अंजाम तक पहुंचा दिया जायेगा। योगी आदित्यनाथ देश के अन्दर पहले ऐसे मुख्यमंत्री देखने को मिल रहे हैं जिन्होंने जनता से जो वायदा किया उसे वह धरातल पर सच साबित करते हुए नजर आये। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में आज अमन-चैन तो कायम है ही साथ में अपराधियों के मन मंे योगी आदित्यनाथ का इतना खौफ पैदा हो गया है कि वह अपराध करने से तो तौबा कर ही चुके हैं साथ ही वह अपने आपको जेल में सुरक्षित रखने के लिए अपनी जमानतें तुडवाकर जेल जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद में एक भी भू-माफिया के अन्दर इतना हौसला नहीं है कि वह किसी गरीब या असहाय व्यक्ति की जमीन पर कब्जा करने का दुसाहस कर सके।

LEAVE A REPLY