वीरान गांव को आबाद करने निकले बलूनी

0
57

पलायन रोकने को सांसद की गजब मुहिम
देहरादून/पौडी(संवाददाता)। सांसद ने अपनी लोकसभा में वर्षों से वीरान पडे गांव को आबाद करने के लिए अपने कदम आगे बढ़ा लिये हैं और उनकी पलायन रोकने को शुरू हुई नई मुहिम आने वाले समय में एक बडा रंग दिखा सकती है। सांसद इस बात को लेकर काफी आहत हैं कि जो गांव वीरान पडे हैं उन्हें आबाद करने के लिए वह वहां से पलायन कर गये लोगों से संवाद कर उन्हें संदेश देने का खाका तैयार कर रहे हैं कि वह अपने गांव से जुडे रहें। सांसद की इस नई मुहिम को देखकर एक नई आस बंधी है कि वीरान गांव में शायद अब आने वाले समय में वह चहल पहल जरूर दिखेगी जहां आज मकान खण्डर बन गये हैं और वहां का माहौल भूतिया बना हुआ है। सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र के कोट ब्लॉक के पंचुर गांव में लोगों के साथ दस्तक दी और वहां वीरान पडे घरों को देखकर उनके मन में एक दर्द दिखा जिसके चलते उन्होंने संकल्प लिया है कि वीरान गांव को वह आबाद करने के लिए आगे रहेंगे।
गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि पौडी जिले के कोट ब्लॉक के पंचुर ग्राम सभा पहंुचे है और उन्होंने कहा कि यह गांव वीरान है कई लोग देहरादून, दिल्ली व श्रीनगर जाकर विस्थापित हो चुके है और गांव खंडहर हो चुके है। उन्होंने ग्रामवासियों को बुलाकर आग्रह व अपील करेगे की गांव में नाता जोड़कर रखे। कभी गांव में किसी बच्चे का जन्मदिन मनाए त्योहार मनाए और गांव से नाता जोड़कर रखिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान को पूरे गढ़वाल क्षेत्र में चलाया जाएगा और लोगों को भी गांव बुलाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर घोस्ट गांव पातली के क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह गांव पूरी तरह से विरान हो गया है और लोग पलायन कर चुके हैं और कुछ ही लोग इस गांव में शेष रह गए है।

LEAVE A REPLY