मोदी के सपनों के उत्तराखण्ड में शैतान अफसर!

0
110

प्रधानमंत्री का विजनः उत्तराखण्ड बने नया उत्तराखण्ड
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में एक दशक पूर्व जब केदारनाथ में आपदा आई थी तो उसके बाद मौजूदा समय के प्रधानमंत्री और उस दौर में गुजरात के मुख्यमंत्री ने आपदा के इस दर्द को देखते हुए वहां एक बडी सहायता देने के लिए खुद अपने कदम आगे बढाये थे। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से लगाव कभी किसी से छिपा ही नहीं रहा और उन्होंनेे जब केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों को अलौकिक बनाने के लिए अपने कदम आगे बढाये तो उसके बाद उत्तराखण्ड की जनता को यह विश्वास हो गया था कि अब उनके उत्तराखण्ड को सजाने सवारने के लिए देश के प्रधानमंत्री आगे खडे रहेंगे। उत्तराखण्ड में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों को विश्वास दिलाया था कि अगर वह उत्तराखण्ड के अन्दर डबल इंजन की सरकार बनायेंगे तो उत्तराखण्ड पर अपनी हमेशा नजर रखंेगे। प्रधानमंत्री ने जब रैली में यह हुंकार लगाई थी कि राज्य में जिस तरह से ‘हरदा टैक्स’ चल रहा है वह टैक्स डबल इंजन सरकार मंे कभी देखने को नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने के लिए राज्य में बडी-बडी विकास योजनायंे सरकार को गिफ्ट मंे दे रहे हैं तो वहीं उन्होंने उत्तराखण्ड में आई आपदा को लेकर बारह सौ करोड रूपये की सहायता सरकार को दी है लेकिन हैरानी वाली बात है कि मोदी के सपनों के उत्तराखण्ड पर पुलिस का एक अफसर शैतान रूप धारण करके एक कुख्यात गैंग के साथ अपनी खुलकर यारी निभा रहा है और इस गठबंधन को तोडनेे के लिए सरकार और पुलिस महकमे का बडा सिस्टम अभी तक क्यों मौन है यह एक बडा सवाल राज्य के गलियारों में खूब गूंज रहा है?
उत्तराखण्ड में एक नयेपन की उम्मीद लेकर राज्यवासियों के अन्दर एक नया जोश देखने को मिल रहा है और उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बडी उम्मीद है कि वह उत्तराखण्ड को एक नया उत्तराखण्ड बनाने के लिए आगे खडे रहेंगे। देश के प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचारमुक्त भाजपा के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी ने अपने कदम आगे बढा रखे हैं। देश के प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से असीम प्रेम आज उत्तराखण्ड को एक नई दिशा में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड के अन्दर पर्यटन और धर्माटन को एक नई पहचान दिलाने के लिए जो विकास की बयार बहा रखी है उसके चलते उत्तराखण्ड आगे बढता हुआ नजर आ रहा है। आवाम के मन में यही सोच बन चुकी है कि प्रधानमंत्री अपने सपनों का उत्तराखण्ड बनाने का उन्हें जिस तरह से बडा गिफ्ट दे रहे हैं उसके चलते आने वाला दशक उत्तराखण्ड का ही होगा।
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य को अपराध और माफियामुक्त करने का संकल्प ले रखा है और उसी के चलते वह इस दिशा में काम कर रहे हैं जिससे अपराधी और माफियाओं में एक बडा डर देखने को मिल रहा है लेकिन हैरानी वाली बात है कि उत्तराखण्ड के एक बडे पुलिस अफसर का कुख्यात गैंग से गठबंधन होने का शोर आवाम के मन में एक बडा डर पैदा कर रहा है और सवाल खडे हो रहे हैं कि अगर उत्तराखण्ड जैसे छोटे राज्य में पुलिस के कुछ लोग और बदमाशों के बीच जमीन कब्जाने को लेकर एक बडा याराना चल रहा है तो यह सीधेतौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों के उत्तराखण्ड पर एक ग्रहण लगाने जैसा ही दिखाई दे रहा है? सबसे चौकाने वाली बात है कि अगर कोई पुलिस अफसर शैतान का रूप धारण कर विश्व प्रसिद्ध नरेन्द्र मोदी के सपनों पर ग्रहण लगा रहा है तो यह अपने आप में उत्तराखण्डवासियों के लिए एक ंिचता का विषय ही माना जा सकता है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि उत्तराखण्ड एक नया उत्तराखण्ड बने लेकिन अगर पुलिस का एक अफसर कुख्यात गैंग से जमीनों के धंधों में अपने को आगे रखकर उनके साथ यारी निभा रहा है तो यह एक खौफनाक ही है?

LEAVE A REPLY