देहरादून। नर्सिंग महासंघ ने सरकार की चौखट पर जाकर उनके विधायकों से स्वास्थ महकमे को बेहतर बनाने के लिए अपने कदम आगे बढा रखे हैं। वहीं नर्सिंग महासंघ ने विधायक चुफाल के समक्ष अपनी मागे रखते हुए बोले कि युवाओं को रोजगार दें और स्वास्थ के ढांचे को बेहतर बनायें।
इस दौरान महासंघ ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और बेरोजगार नर्सिंग युवाओं को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रमुख मांगें विधायक के सामने रखीं जिसमें कहा गया कि वर्षवार भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए ताकि अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर की जा सके और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता कृ भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड के मूल निवासियों को वरीयता मिले, जिससे राज्य के युवाओं को अधिक रोजगार अवसर प्राप्त हों। पारदर्शी चयन प्रणाली चयन प्रक्रिया सीनियरिटी और योग्यता के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जाए, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिले। विधायक बिशन सिंह चुफाल ने महासंघ की सभी मांगों को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए आश्वस्त किया कि वे इन मुद्दों को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है।
नर्सिंग महासंघ उत्तराखंड ने बताया कि उनका उद्देश्य राज्य में सुदृढ़ और सुगम स्वास्थ्य सेवाओं की स्थापना के पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), डीडीहाट कृ उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ का प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिशन सिंह चुफाल से मिला और राज्य में नर्सिंग अधिकारियों की वर्षवार भर्ती प्रक्रिया को लागू करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और प्रदेश के बेरोजगार नर्सिंग युवाओं को अधिक रोजगार अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं को उठाना था। जिसमें वर्षवार भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। राज्य के अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी को दूर करने के लिए नियमित और समयबद्ध भर्ती अनिवार्य की जाए, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। विधायक को कहा गया कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिले और भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड के मूल निवासियों को वरीयता दी जाए, जिससे राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त हों। इसके साथ यह भी कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी बनाया जाए, जिसमें सीनियरिटी और शैक्षणिक योग्यता को मुख्य आधार बनाया जाए ताकि योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिल सके।
वहीं विधायक बिशन सिंह चुफाल ने महासंघ की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि वे इन मुद्दों को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित विभागों के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने कहा, राज्य के युवाओं को रोजगार देना और स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेंद्र कुकरेती ने बताया कि महासंघ का उद्देश्य राज्य में एक सक्षम और सुगम स्वास्थ्य प्रणाली की स्थापना करना है। साथ ही, नर्सिंग के क्षेत्र में योग्य लेकिन बेरोजगार युवाओं को उचित अवसर दिलाना भी संगठन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर महासंघ के मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, सदस्य अनिल रमोला सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
सत्ता की चौखट पर नर्सिंग महासंघ
स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकताः शक्तिलाल शाह
देहरादून। उत्तराखंड नर्सिंग महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में नर्सिंग अधिकारियों की वर्षवार भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की इस अवसर पर महासंघ की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने और भर्ती प्रक्रिया को नियमित करने की मांग की गई।
नर्सिंग महासंघ ने विधायक को दिये पत्र में कहा है कि राज्य में नर्सिंग अधिकारियों की वर्षवार एवं नियमित भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। भर्ती में स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलें। चयन प्रक्रिया को सीनियरिटी के आधार पर पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाए। महासंघ का कहना है कि लंबे समय से प्रशिक्षित नर्सिंग अधिकारी भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं अस्पतालों में स्टाफ की भारी कमी है, जिसे दूर करने के लिए सरकार को जल्द कदम उठाने चाहिए।
विधायक शक्तिलाल शाह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को शीघ्र ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर करने और योग्य युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मुलाकात के दौरान नर्सिंग महासंघ की ओर से प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र कुकरेती, मीडिया प्रभारी प्रवेश रावत, सदस्य अनिल रमोला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं महासंघ का उद्देश्य महासंघ ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार दिलाना ही नहीं, बल्कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना भी है संगठन लगातार सरकार से संवाद कर रहा है और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया को तेज करने पर बल दे रहा है।

