नाले पर शुरू हुआ संग्राम!

0
62848

पाईप डालने के पैमाने पर उठी शंकायें
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। नगर निगम द्वारा वार्ड नम्बर 35 के देवसुमन नगर में सडक के बीचो-बीच नाले में बडे-बडे पाईप डालने का टेंडर हुआ और उसके बाद उसमें पाईप डालने का काम एक ठेकेदार को दे दिया गया जिसके बाद नाले में सीमेंट के बडे-बडे पाईप डालने के लिए बडी मशीनें देवसुमन नगर में एंट्री कर गई और उसके बाद नाले को तोड़कर उसमें भरे मलबे को निकालने का काम शुरू हुआ जिसमें एक-एक कर पाईप डालने का तेजी से काम शुरू हो गया लेकिन जिस अंदाज से नाले के अन्दर पाईपों को डाला जा रहा है उससे वहां रहने वाले लोगों के मन में आशंकाओं उठने लगी हैं कि ठेकेदार द्वारा नाले को नीचे खोदकर उसे लेवल करने के बाद उसमें पाईप क्यों नहीं डाले जा रहे जिससे इन पाइपों को डालने का औचित्य ही शून्य हो जायेगा। आज काफी लोगों ने ठेकेदार द्वारा नाले में डाले जा रहे पाईपों को लेकर अपनी शंका मीडिया से रूबरू की और कहा कि निगम के मेयर से लेकर बडे अफसरों को मौके पर आकर इस बात का आंकलन करना चाहिए कि जिस रूप में नाले के अन्दर एक-एक कर पाईप डाले जा रहे हैं वह शैली पाईप डालने के लिए किसी भी कीमत पर ठीक नहीं है। अब नाले में डाले जा रहे पाईपों के रखने के तौर तरीकों को लेकर एक संग्राम शुरू होता हुआ नजर आ रहा है और अब देखने वाली बात होगी कि क्या नाले में डाले जा रहे पाईपों को लेकर शुरू हुये संग्राम पर मेयर मौके पर आकर वो सबकुछ देखेंगे जिसको लेकर वहां के लोगों के मन में आशंकाओं का अम्बार उमड़ रहा है।
देवसुमन नगर के वार्ड नम्बर 35 में काफी समय से सडक के बीच में बनाये गये खोखले नाले के टूटने से उसका पानी सड़कों पर अकसर आ जाने से लोगों के मन में एक बडी नाराजगी पनपती रही और इस गंदे पानी से होकर गुजरने में उन्हें एक हीन भावना बनती थी कि नाले का गंदा पानी उनके ऊपर आ जाता है जब कोई वाहन सड़क से तेजी के साथ निकलता है। कैंट इलाके की विधायक सविता कपूर से इलाके के लोगों ने अपनी आपबीती बताई थी और जल्द से जल्द इस नाले में सीमेंट के बडे-बडे पाईप डलवाने की मांग की थी। विधायक के साथ नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने भी वार्ड नम्बर 35 का दौरा करने के बाद साफ संदेश दिया था कि इस नाले के अन्दर सीमेंट के बडे-बडे पाईप डालकर उसे तैयार किया जायेगा। विधायक और नगर निगम मेयर के बीच हुये मंथन के बाद आखिरकार इस नाले में सीमेंट के बडे पाईप डालने का ओपन टेंडर कराया गया था। पिछले चंद दिनों से नाले में सीमेंट के बडे-बडे पाईप डालने के लिए वहां बडी मशीनें ठेकेदार द्वारा लाई गई और उसके बाद नाले को बीच में से खोदने का काम शुरू कराया गया। ठेकेदार द्वारा नाले के अन्दर जिस शैली से पाईप डाले जा रहे हैं उसको लेकर काफी लोगों के मन में आशंकायें उठने लगी कि आखिरकार पाईप डालने का जो पैमाना ठेकेदार द्वारा अपनाया जा रहा है वह सम्भवतः ठीक नहीं है क्योंकि नाले को खोदकर नीचे उसमें लेवल करके पाईप नहीं डालने को लेकर काफी लोगों में नाराजगी दिखने लगी है और आज इलाके के कुछ लोगों ने जब ठेकेदार द्वारा नाले में डाले जा रहे पाईप का पैमाना देखा तो उन्हें शंका उठी कि यह पैमाना उनके गले नहीं उतर रहा है और वह अब इस बारे में ठेकेदार से लेकर नगर निगम के मेयर से भी अपनी बात रखेंगे कि आखिरकार नाले में डाले जा रहे पाईप उस तरह क्यों नहीं डाले जा रहे जैसे हर जगह वह नाले में पाईप डलते हुए देखते आ रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाये तो नाले में डाले जा रहे पाईपों को लेकर एक नया संग्राम होता हुआ नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY