छात्र संघ चुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

0
166

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही चुनाव की बिसात बिछ गई थी और राजधानी के सभी महाविद्यालयों में आज मतदान सुबह साढ़े आठ बजे से प्रारंभ हुआ और जो डेढ़ बजे तक चला। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है और कौन प्रत्याशी मारेगा बाजी, अब यह देखना बडा ही दिलचस्प होगा, क्योंकि मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किये जाएंगें। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में नामांकन के दिन ही पूरा पैनल निर्विरोध चयनित हो गया इसलिए वहां पर मतदान नहीं हुआ और महाविद्यालयों में मतदान के चलते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए।
यहां प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कालेज में सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों व मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और सभी समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। डीएवी में सर्वाधिक आठ हजार से अधिक मतदाता है और चुनाव प्रक्रिया के बीच ही एनएसयूआई, एबीवीपी सत्यम शिवम ग्रुप एवं आर्यन के प्रत्याशी मैदान में उतरे है। वही पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते रहे और वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया। डीएवी कालेज के प्राचार्य कौशल कुमार एवं मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. शशि किरन सोलंकी भी लगातार निगरानी में लगे रहे। वहीं डीएवी पीजी कालेज, डीबीएस पीजी कालेज, एमकेपी पीजी कालेज एवं राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में सभी प्रत्याशियों के समर्थक छात्र छात्राओं से अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे और एमकेपी पीजी कालेज में अभाविप एवं एनएसयूआई के बीच मुकाबला है और वहां पर शुरूआती दौर से मतदान ढीला रहा।
इस अवसर पर बताया गया कि प्रदेश के सभी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व चार सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में सुबह साढे आठ बजे से दोपहर डेढ बजे तक मतदान हुआ। शाम को सभी कालेजों के छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर सभी महाविद्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये।

LEAVE A REPLY