मिलावटखोरों पर धामी का ‘वार’

0
109

त्योहारों में मिलावट के खेल पर खाद्य सचिव का प्रहार
धर्मनगरी हरिद्वार के भगवानपुर में पकडा नकली मावा
देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री ने राज्य के अन्दर मिलावटखोरों के खिलाफ एक लम्बे समय से ऑपरेशन चला रखा है और इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए स्वास्थ्य सचिव अपनी टीमों को मैदान में उतारकर उन्हें मिलावटखोरों के मिलावटी धंधे पर प्रहार करने के लिए आगे किया हुआ है। अब त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मिलावटखोरों पर एक बडा वार शुरू किया है और इसी के चलते हरिद्वार के भगवानपुर में खाद्य पदार्थ की टीम ने नकली मावा पकडकर मिलावटखोरों को साफ संदेश दे दिया है कि अगर उन्होंने राज्य के अन्दर मिलावटखोरी करने का दुसाहस किया तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पडेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों पर प्रदेश सरकार ने आगामी त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत यह अभियान सभी जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर आज जनपद हरिद्वार के फतेहपुर झिड़ियांन ग्रंट में नकली मावा बनाने वालों पर कार्यवाही की गई ग्राम फतेहपुर झिड़ियांन में कई घरों में नकली मावा की सूचना पर छापेमारी की गई। एफडीए की टीम जैसे ही ग्राम फतेहपुर झिड़ियांन पहुंची, गांव में हड़कंप मच गया। लेकिन टीम ने सूचना के आधार पर सभी घरों में एक साथ कार्यवाही शुरू की।
कार्यवाही में टीम ने नकली मावा बनाने वालों के घरों की तलाशी लेकर डेढ़ कुंतल मावा पकड़ा। पकड़े गए मावे के एफडीए की टीम ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं। जानकारी देते हुए उपायुक्त एफडीए, राजेंद्र रावत ने बताया कि आज सुबह एफडीए हरिद्वार के पांच ऑफिसर्स महिमा नन्द जोशी, दिलीप जैन, योगेंद्र पाण्डे, पवन कुमार और कैलाश टम्टा और भगवानपुर थाने से पुलिस बल के साथ कारवाही की गई। उपायुक्त एफडीए, राजेंद्र रावत ने बताया कि आयुक्त खाद्य उत्तराखंड के निर्देशानुसार आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

मिलावटखोरों को नहीं बक्शेंगे
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाली है तबसे उन्होंने राज्य के अन्दर मिलावटखोरों को खुली चेतावनी दे रखी है कि अगर उन्होंने खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी का जहर डाला तो उन्हें इसका बडा खामियाजा भुगतना पडेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए स्वास्थ्य सचिव डा0 आर राजेश कुमार हमेशा मिलावटखोरों के खिलाफ बडा ऑपरेशन चलाते आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रों को देखते हुए राज्यभर में साफ संदेश दिया था कि खुला कुट्टू का आटा नहीं बेचा जायेगा और पैकिंग में ही कुट्टू के आटे की बिक्री होगी और यह आटा गुणवत्ता वाला होगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राज्य के अन्दर सील बंद कुट्टू का आटा बेचा जा रहा है और दुकानदारों में भी एक भय बन चुका है कि अगर उन्होंने घटिया किस्म का आटा बेचा तो उन्हें इसका बडा खामियाजा भुगतना पड सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब त्योहारों को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डा0 आर राजेश कुमार को दो टूक संदेश दिया है कि राज्य के किसी भी जनपद में एक भी मिलावटखोर मिलावट का सामान बेचने में सफल न हो इसके लिए राज्य की सभी सीमाओं पर लगने वाले बॉडर पर वाहनों की चैकिंग का अभियान चलाया जाये जिससे कि कोई भी मिलावटखोर राज्य के अन्दर मिलावटखोरी का सामान लाने में सफल न हो पायें।

LEAVE A REPLY