देश के खिलाडियों की जुबान पर छाया गजब हैं धामी

0
120

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे राष्ट्रीय खेल में आने वाले देश भर से खिलाडिय़ों की जुबान पर एक ही नाम है जिस तरह की व्यवस्था और खिलाडिय़ों के लिए धामी सरकार ने माहौल तैयार किया है वह काबिले तारीफ है। पहले चार धाम यात्रा और उसके बाद चुनाव और अगले ही दिन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे सहित नेशनल गेम्स की तैयारी को पूरा करने का जिस तरह से बीड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाया था वह उनके नेतृत्व और सोच को दर्शाता है जबकि किसी राज्य में अगर एक इतना बड़ा आयोजन हो जाए तो सरकार और सरकार के अधिकारी दूसरे आयोजन को करने में सोच विचार करते हैं लेकिन धामी सरकार के साथ जिस तरह से पूरा सिस्टम चल रहा है और एक के बाद एक बड़े इवेंट राज्य में होने के बाद राज्य की पहचान हकीकत में अलग राज्य में होने लगी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बात के मुरीद हैं इतना ही नहीं नेशनल गेम्स के तुरंत खत्म होने के बाद बताया जा रहा है एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरकाशी में आ सकते हैं लिया हजार प्रशासन इसकी तैयारी में ही जुटा हुआ है इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली में रात दिन प्रचार करना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जब से कार्यकाल संभाला है तब से एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली है और बिना रुके बिना थके वह राज्य के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्नेह करते हैं उसका फायदा राज्य को मिलता दिखाई दे रहा है करणप्रयाग ऋषिकेश रेल मार्ग से लेकर देहरादून दिल्ली नेशनल हाईवे हो या फिर ऋषिकेश हरिद्वार कॉरिडोर इतना ही नहीं कुमाऊं में कैंची धाम से लेकर शारदा नदी पर बनने वाले कॉरिडोर और अब देहरादून में चारों तरफ शुरू होने वाले कम यह बताते हैं कि केंद्र सरकार धामी के इस राज्य को देने के लिए अपना खजाना हमेशा खोल कर रख रही है. चुनाव में राज्य में आए परिणाम भी यह बताते हैं कि सिर्फ दिल्ली में बैठे नेता ही नहीं बल्कि राज्य की जनता भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बेहद प्यार करती है और यही कारण है कि लोकसभा के बाद विधानसभा और अब छोटी सरकार के चुनाव में भी जनता ने धामी सरकार को दिल खोलकर प्यार किया है।

LEAVE A REPLY