पुलिस से सामना कर तमंचे पर डिस्को कर रहे बदमाश

0
264

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड को अपराधमुक्त करने का संकल्प लिये मुख्यमंत्री ने 2025 तक राज्यवासियों को अपराधियों से आजादी दिलाने का जो वचन दे रखा है उसे धरातल पर उतारने के लिए चंद जनपदों की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ खुला मोर्चा खोल रखा है। हैरानी वाली बात है कि आये दिन पुलिस व बदमाशों के बीच आमने-सामने की मुठभेड में दर्जनों अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भी जब भी पुलिस से बदमाशों का आमना-सामना होता है तो बदमाश तमंचे पर डिस्को करने के खतरनाक इरादे लेकर पुलिस पर गोली चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं और उसी से सवाल खडे हो रहे हैं कि क्या बदमाशों को पुलिस की रॉयफलों, रिवाल्वरों व पिस्टल का कोई खौफ नहीं रह गया जिसके चलते वह तमंचे पर डिस्को करने के पागलपन को दिखाते हुए पुलिस पर ही गोली दागने से बाज नहीं आ रहे हैं।
उत्तराखण्ड मे पिछले एक डेढ साल से बदमाशों के मन में पुलिस का कोई खौफ ही नहीं देखने को मिल रहा जबकि सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने अपराधियों को खुली चुनौती दे रखी है कि अगर उन्होंने राज्य के अन्दर अपराध करने का दुसाहस किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने 2025 तक उत्तराखण्ड को अपराधमुक्त करने का संकल्प ले रखा है तो वहीं तत्कालीन डीजीपी अभिनव कुमार के शासनकाल से राज्य की पुलिस अपराधियों व बदमाशों पर कहर बनकर टूट रही है। जहां अभिनव राज में दो बडी वारदातों को अंजाम देने वाले ईनामी कुख्यातों को पुलिस ने मुठभेड में ढेर कर दिया था तो वहीं काफी बदमाश तमंचे पर डिस्को करने से बाज नहीं आ रहे हैं और वह पुलिस की तमाम फौज को देखकर भी अपने हाथ मे तमंचा देखकर यही गीत गाने मे लगे हुये हैं कि तमंचे पर डिस्को तो मैं करके ही रहूंगा। अब तक जितनी भी मुठभेडें पुलिस व बदमाशों के साथ हुई हैं और वह पुलिस से आमने-सामने की मुठभेड में पुलिस की गोली लगने से घायल हुये हैं उससे सवाल खडे हो रहे हैं कि क्या इन बदमाशों को अपने तमंचों पर इतना यकीन है कि वह पुलिस की भारी भरकम टीमों के सामने भी तमंचे पर डिस्को करने के लिए पुलिस को ललकार कर उस पर तमंचे से ही गोली दागने का पागलपन दिखा रहे हैं और उनके इस पागलपन से ही वह पुलिस की गोली का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती होते हुए यह गुहार लगा रहे हैं कि सीएम साहब अब मे उत्तराखण्ड मे तो कभी अपराध करने के लिए कदम नहीं रखूंगा।

LEAVE A REPLY