दिलों का राजा…

0
262

आवाम बोल रहा धामी योग्य ही नहीं सुपर स्टार हैं
जनता को धामी में दिख रहा ‘मोदी का अक्स’
प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड में एक सुपर स्टार की तरह अपनी पहचान बना चुके मुख्यमंत्री अब अपने ही कुछ राजनेताओं की आंखों मंे इसलिए खटक रहे हैं क्योंकि वह राज्य को भ्रष्टतंत्र से आजादी दिलाने के संकल्प पर आगे बढ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तीन साल में अपनी प्रसिद्धि का जो ग्राफ बढाया है वह इस बात का परिचायक है कि आज मुख्यमंत्री आवाम के दिलों के राजा बन चुके हैं और अपने इस राजा से राज्य की प्रजा गदगद हो रखी है क्योंकि मुख्यमंत्री राज्य की जनता के हर उस सपने को पूरा कर रहे हैं जो उन्होंने राज्य बनने के बाद देखा था। उत्तराखण्ड की जनता से लेकर भाजपा के दिग्गज नेता भी मुख्यमंत्री की स्वच्छ राजनीति के कायल हो रखे हैं और वह मानते हैं कि तीन साल के भीतर कहीं से भी मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठी है जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास के विजन पर सरकार चला रहे हैं। आवाम अब खुलकर बोल रहा है कि मुख्यमंत्री एक योग्य राजनेता ही नहीं बल्कि राजनीति के वो सुपर स्टार बन गये हैं जिनके राज को आवाम सैल्यूट कर रहा है और उनमें इस बात को लेकर भी बडी नाराजगी है कि जो कुछ नेता मुख्यमंत्री की राजनीति के भौकाल से अपनी भविष्य की राजनीति को लेकर डरे और सहमे हुये हैं वही मुख्यमंत्री को रास नहीं आ रहे हैं?
उत्तराखण्ड मे हमेशा फ्लावर की तरह खिलने वाले मुख्यमंत्री एक ऐसे दिल अजीज राजनेता बन गये हैं जो राजनीति मे एक नई पटकथा लिखने मे आगे बढते जा रहे हैं। उत्तराखण्ड के चप्पे-चप्पे पर मुख्यमंत्री को धाकड़ मुख्यमंत्री की पदवी दे रखी है और मासूम बच्चे तो मुख्यमंत्री को अंकल मामा कहकर उन्हें ऐसे लिपट जाते हैं मानो उनका मुख्यमंत्री से एक दिल का रिश्ता हो। उत्तराखण्ड के किसी भी जनपद मे होने वाले कार्यक्रम मे जब मुख्यमंत्री की एंट्री होती है तो कतार मे खडी किसी भी महिला की गोद मे मासूम बच्चा होता है तो मुख्यमंत्री वहां रूककर उसे गोद मे उठाने के लिए अपने हाथ बढा देते हैं और उनका बच्चों से यह स्नेह आवाम को खूब रास आ रहा है। आज मुख्यमंत्री आवास मे जब विद्यार्थी कल्याण योजना का शुभारंभ हो रहा था तो वहां काफी मासूम बच्चे भी अपने अंकल मामा को देखकर उन्हें अपनी मुस्कराहट से अपने करीब लाने का ऐसा जादू कर गये कि मुख्यमंत्री ने एक मासूम बच्चे को अपनी गोदी मे उठाया और उसे जिस अंदाज मे उन्होंने दुलार दिया उसे देखकर वहां मौजूद श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे ऐसे खिलखिला गये मानो उन्हें कोई खोया हुआ खजाना मिल गया है। बच्चे को गोद मे उठाकर मुख्यमंत्री की मुस्कान यही बयां कर रही थी कि तू मेरा दिल। आवाम मुख्यमंत्री की सादगी और उनके सत्ता चलाने के फलावर रूप को देखकर गदगद हो रखा है और उनका मानना है कि जो विकास बाइस सालों से सिर्फ हवाबाजी में पूर्व सरकारें करने के दावे कर रही थी उसे धरातल पर सच करके युवा मुख्यमंत्री ने दिखा दिया है और यही कारण है कि आज भाजपा के कुछ राजनेता मुख्यमंत्री की देशभर में बढ रही प्रसिद्धि को लेकर बौखलाये हुये हैं लेकिन जनता ऐसे राजनेताओं को सबक सिखाने के लिए हमेशा अगली पक्ति मे खडी हुई नजर आ रही है क्योंकि उन्हें अपने मुख्यमंत्री मंे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्स दिख रहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने अब तक के कार्यकाल मंे सरकार और संगठन को हमेशा साथ लेकर चलने का जो हुनर दिखा रखा है उस हुनर को देखकर विपक्षी राजनेताओं की नींद उडी हुई है और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि अब निकाय चुनाव मंे वह सरकार को किन मुद्दों पर घेरने के लिए उस पर वार करे क्योंिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष को कोई ऐसा मुद्दा दे ही नहीं रखा जिसके चलते वह सरकार को घेरने के लिए निकाय चुनाव में आवाम के बीच जाकर उसे कोस सके। उत्तराखण्ड की जनता आज मुख्यमंत्री को दिलों पर राज करने वाला सीएम मान चुकी है और उनका कहना है कि ऐसे मुख्यमंत्री को दस साल राज्य की कमान मिलनी चाहिए जिससे कि उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में गुलजार ही गुलजार नजर आये।

LEAVE A REPLY