सीएम फ्लावर और नेता बन रहे फ ायर!

0
142

प्रमुख संवाददाता
देहरादून। उत्तराखण्ड की सियासत में राज्यवासियों को एक से एक पूर्व मुख्यमंत्री मिले हैं जिनमें से कुछ पूर्व मुख्यमंत्री तो हमेशा आवाम के सामने फायर रूप धारण करना एक आम बात रहा करती थी और इसी के चलते राज्यवासियों के मन में कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर आज भी बडी नाराजगी देखने को मिल रही है। उत्तराखण्ड की सियासत संभाल रहे मुख्यमंत्री आवाम के बीच फ्लावर रूप मेे दिखाई दे रहे हैं और अपराधियों व माफियाओं पर उनका फायर रूप देखकर राज्य की जनता गदगद नजर आ रही है। उत्तराखण्ड में तीन साल से सत्ता चला रहे मुख्यमंत्री ने आवाम का दिल जीतने के साथ ही पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को हमेशा साथ लेकर चलने मे ही अपना विश्वास दिखाया है और वह यह बात स्वीकार करते आ रहे हैं कि राज्य में सत्ता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही मिलती है लेकिन गजब की बात यह है कि भाजपा के एक विधायक ने अपने ही विधानसभा के एक युवक को जिस तरह से फोन पर अपना फायर रूप दिखाते हुए उसके साथ अभद्रता और अश्लीलता की सारी हदों को तार-तार कर दिया। युवक के साथ अभद्रता का जो तांडव विधायक ने किया वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सवाल तैर रहे हैं एक ओर तो मुख्यमंत्री आवाम को अपना परिवार मानकर उनके दिलों को जीत रहे हैं तो वहीं भाजपा विधायक ने एक युवक को जिस अंदाज में उसे अपनी ताकत दिखाने का जो हथकंड अपनाया उससे सवाल खडे हो रहे हैं कि आखिरकार कब मुख्यमंत्री ऐसे नेताओं को मानवता का पाठ पढाने के लिए उन्हें मंत्र देंगे?
भाजपा को एक अनुशासित पार्टी माना जाता है और उनके सभी राजनेताओं व कार्यकर्ताओं को हमेशा अनुशासन में रहने का पाठ पढाया जा रहा है जिससे जनता के बीच में पार्टी की छवि पर कोई दाग न लग पाये। उत्तराखण्ड में भाजपा के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की आक्रामक कार्यशैली हमेशा से ही आवाम के बीच चर्चा का विषय बनी रहती थी और आज भी उन दोनो पूर्व मुख्यमंत्रियों की आम इंसान के साथ दिखाई देने वाली कार्यशैली उनकी राजनीति पर बडा ग्रहण लगा रहे हैं? उत्तराखण्ड की बेदाग होकर सत्ता चला रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवाम का दिल जीतने के लिए फ्लावर रूप अपना रखा है और उसी के चलते आवाम उनकी दिल अजीज दिखाई देने वाली राजनीति उन्हें खूब रास आ रही है क्योंकि तीन साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कभी भी आवाम के सामने आक्रामक और फायर रूप में नहीं देखा गया। मुख्यमंत्री ने एक जनसेवक बनकर राज्यवासियों का दिल जीतने का जो हुनर दिखा रखा है उसी के चलते आज राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की एक बडी धमक देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री आवाम को अपना परिवार मानकर उन्हें गले से लगा रहे हैं तो वहीं वह अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों के खिलाफ अपना फायर रूप दिखाने से कभी पीछे नहीं हट रहे हैं और उनकी यह कार्यशैली राज्यवासियों का दिल जीतने में लगी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखण्ड के चप्पे-चप्पे में अपनी स्वच्छ और पारदर्शी कार्यशैली से एक सफल राजनेता का ताज अपने सिर पर पहना चुके हैं और इस कार्यकाल में उन्होंने कभी भी एक आम इंसान के सामने फायर रूप नहीं दिखाया और सबके साथ वह फ्लावर रूप में ही देखा जा रहा है।
वहीं सल्ट से भाजपा विधायक की सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी के साथ वायरल हो रखी है और इस ऑडियो मे विधायक और एक युवक के बीच बातचीत हो रही है जिसमें भाजपा विधायक एक युवक को अपनी विधायकी का खूब रौब गालिब कर रहे हैं और वह युवक को जिस तरह से अपनी दबंगता और उसको भद्दी-भद्दी गालियों से नवाज रहे हैं वह काफी हैरान करने जैसा ही दिखाई दे रहा है। सवाल उठ रहे है कि आखिरकार एक जनप्रतिनिधि एक युवक को अगर हिटलरशाही का रूप दिखाना पडेगा तो उससे आवाम के बीच पार्टी की क्या छवि रहेगी इसका अंदाजा अपने आप लगाया जा सकता है? सोशल मीडिया पर इस ऑडियो से भाजपा की छवि पर भी दाग लग रहे हैं और सवाल उठ रहे हैं कि एक ओर तो राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्डवासियों को अपना परिवार मानकर उनके बीच हमेशा शालीनता और फ्लावर रूप का आईना दिखाकर उनका दिल जीत रहे हैं वहीं पार्टी के एक विधायक का एक युवक को फोन पर अपनी दबंगता और उसे गालियों से नवाजना पार्टी की छवि को दागदार बना रहा है?

LEAVE A REPLY