केदारनाथ उपचुनाव को लेकर एडीजी ने कसी कमर

0
116

देहरादून(संवाददाता)। चुनाव को देखते हुए गश्त, चैकिंग सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र मे लगातार की जाये इसके साथ ही बॉडर क्षेत्र मे सर्तक नजर रखते हुए निकटवर्ती जनपदों से आपसी समन्वय रखा जाये। निर्वाचन ड्यूटी मे नियुक्त समस्त पुलिस बल को भलीभांति ब्रीफ कर ही नियुक्त किया जाये। आज ए०पी० अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के ०7-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन-2०24 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद प्रभारी रूद्रप्रयाग के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग की गयी। ए०पी० अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड ने बताया कि जनपद रूद्रप्रयाग की ०7-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन में कुल 162 मतदान केन्द्र एवं 173 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। एडीजी ने कहा कि जनपद को 27 सैक्टर एवं ०2 जोनों में बांटा गया है, जिनकी निगरानी हेतु ०8 एफ०एस०टी० एवं 1० एस०एस०टी० टीमों का गठन किया गया है । भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप मतदेय स्थलों एवं मतदान केन्द्रों का सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। लाईसेंशी शस्त्रों को जमा किये जाने की कार्यवाही प्रचलित है, 95 प्रतिशत लाईसेंशी शस्त्रों को अब तक जमा करा लिया गया है । एडीजी ने बताया कि पुलिस ने अब तक की गई कार्यवाही में लगभग 21० लीटर अवैध शराब, कीमती 1.95 लाख बरामद की है तथा निर्वाचन को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को बीएनएसएस की उचित धाराओं में प्रतिबन्धित किया जा रहा है। निरोधात्मिक कार्यवाही में सतर्क दृष्टि रखते हुए निरंतर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा प्रगति लाने के भी निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि जनपद रूद्रप्रयाग के सभी अधिकारी/कर्मचारी निर्वाचन आयोग के अधीन है।
एडीजी ने पुलिस अफसरों को निर्देश दिये कि चुनाव के दृष्टिगत गश्त चैकिंग सम्पूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में लगातार की जाय, साथ ही बार्डर क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए निकटवर्ती जनपदों से आपसी समन्वय रखा जाय। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सतर्क दृष्टि रखते हुये अपराध एवं कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखा जाय। किसी भी प्रकार की घटना होने पर यथाशीघ्र उचित वैधानिक कार्यवाही की जाय। इसके साथ ही अभिसूचना तंत्र को सतर्क करते हुये सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा अफवाहों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाय। एडीजी ने आदेश दिये कि निर्वाचन में लगे पुलिस बल, अद्र्धसैनिक बल एवं अन्य सहायक बलों हेतु समय से आवासीय एवं अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाय और प्रत्याशियों की सुरक्षा नियमानुसार सुनिश्चित करायी जाय। इसके साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को भलि-भांति ब्रीफ कर नियुक्त किया जाय। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था राजपत्रित अधिकारी की निगरानी में मा० भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुरूप सुनिश्चित की जाय और स्ट्रांग रूम, बैरियर आदि महत्वपूर्ण स्थानों को सी०सी०टी०वी० कैमरों से मॉनिटरिंग किया जाय। वहीं पर्वतीय जनपद होने के कारण आपदाप्रोन क्षेत्रों में बनाये गये मतदान केन्द्रों पर पहले से ही तैयारी रखते हुए एस०डी०आर०एफ० के जवानों को निर्देशित किया जाय।

LEAVE A REPLY