कप्तान का साफ संदेश बेहतर काम करोगे तो मिलेगा सम्मान

0
159

देहरादून। पुलिस कप्तान ने जून व जुलाई मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले 94 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और साफ कहा कि जो बेहतर काम करेगा उसे सम्मान मिलेगा और जो विभाग की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा उसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पोस्टिंग नहीं दी जायेगी। आज पुलिस कप्तान अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय मे अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राजधानी की अपराध को लेकर बैठक की और सबको यह संदेश दिया कि आम आदमी के साथ पुलिस को मित्र व्यवहार निभाना है और जो अपराधी अपराध करने का दुसाहस करे उसे उसके अंजाम तक पहुंचाना सबका कर्तव्य है।
उन्हेांने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अभिनव कुमार ने उत्तराखण्ड को 2०25 तक अपराधमुक्त करने का संकल्प ले रखा है और उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए राजधानी की पुलिस जनपद को क्राईम फ्री बनाने की दिशा मे लगातार रात-दिन काम करेगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का पहला दायित्व है कि अपना मुखबीर तंत्र मजबूत रखें और अपने इलाके मे संदिग्धों पर वह कडी नजर बनाये जिससे कि कोई भी अपराधी अपराध करने मे सफल न हो पाये। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने कहा कि जनपद को नशामुक्त करना है इसके लिए सभी को नशामाफियाओं के खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही करनी है जिससे कि 2०25 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने का ऑपरेशन पूरा हो सके। पुलिस कप्तान ने अपने जनपद मे माफिया और अपराधियों के खिलाफ एक बडा ऑपरेशन चलाया हुआ है और उस ऑपरेशन को धरातल पर उतारने के लिए पुलिस टीमें लगातार बेहतर अंदाज मे काम कर रही हैं। पुलिस कप्तान ने जून और जुलाई माह मे अच्छा काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। पुलिस कप्तान ने कोतवाली के चार दरोगाओं और चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया तो वहीं सेलाकुई थाना प्रभारी शैंकी कुमार को नशा तस्करों पर बडी कार्यवाही करने के लिए पुलिस कप्तान ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी पीठ थपथपाई और उनकी टीम मे शामिल महिला दरोगा समेत पांच दरोगा और पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया इसके साथ ही डालनवाला के तीन, रायवाला थाने के पांच पुलिसकर्मियों को अच्छा काम करने पर सम्मानित किया तो वहीं उत्कृष्ठ काम करने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY