सहस्त्रताल रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

0
179

13 लोगों को सुरक्षित बचाया, नौ ट्रैकर्स की मौत
उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे पर्यटकों की खोज एवं बचाव के लिए संचालित अभियान आज संपन्न हो गया है। इस रेस्क्यू अभियान में 13 ट्रैकर्स को गत दिवस सुरक्षित निकाल लिया गया था। रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन प्रात: अभियान की शुरूआत करते हुए वायु सेना के दो चीता हेलीकॉप्टर्स के जरिए घटनास्थल से ०4 शवों को निकाल कर नटीण हेलीपैड लाया गया। हादसे में मरने वाले ट्रैकर्स की संख्या ०9 हो गई है। मुख्यमंत्री ने ट्रैकरों की खोज को चलाये जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर पल-पल नजर रखी हुई थी और उसी का परिणाम रहा कि इस ऑपरेशन को जल्द से जल्द अंजाम तक पहुंचा दिया गया।
उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रैक पर फंसे पर्यटकों की खोज एवं बचाव के लिए संचालित रेस्क्यू अभियान पर निरंतर नजर रखे रहे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान में हर संभव विकल्पों और संसाधनों का प्रयोग करने की हिदायत दी थी। हादसे में घटनास्थल से सुरक्षित निकाले गए 8 लोगों को गत दिवस देहरादून भेजा जा चुका है। जबकि यहां रूके पॉंच अन्य ट्रैकर्स को आज देहरादून भेजा जा रहा है। घटनास्थल से बरामद सभी नौ शवों को नटीण हेलीपैड से जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। कुछ देर बाद इन सभी शवों को वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा। वही जिलाधिकारी डाक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी रेस्क्यू ऑपरेशन पर पूरी निगाह गाढ़े थे। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी एसडीआरएफ, राजस्व, पुलिस , निम, वन विभाग के आला अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। चार ट्रेकर्स के शव को एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने हेलीकॉप्टर से घटनास्थल से भटवाड़ी पहुँचा दिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन के समाप्त होने पर एस०डी०आर०एफ की टीम भटवाड़ी,उत्तरकाशी पहुंच गई है।
बता दें कि मंगलवार को सायं ट्रैकिंग एसोसिएशन द्वारा आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी को सूचना दी थी कि हिमालयन व्यू ट्रैकिंग कम्पनी, उत्तरकाशी का कर्नाटक के 22 सदस्य दल ट्रैकिंग हेतु गत 3० मई को उत्तरकाशी-टिहरी गढ़वाल सीमा से लगे मल्ला-सिल्ला-कुशकल्याण से होते हुए सहस्त्रताल (ऊचॉई 4232 मीटर) हेतु गया था। राजेश ट्रेक लीडर बताया कि मौसम खराब होने के कारण 3 जून को सहस्त्रताल से उत्तरकाशी तरफ 3.5 किमी० कुठलीटॉप में 13 ट्रैकर्स है जिसमें ०4 ट्रैकर्स की मृत्यु एवं ०9 ट्रैकर्स का स्वास्थ्य खराब है। ०7 ट्रैकर्स धर्मशाला बैस कैम्प में, ०2 ट्रैकर्स धर्मशला से 16.-17 किमी० कुशकल्याण में सुरक्षित है। सहस्त्रताल से उत्तरकाशी तरफ 3.5 किमी० कुठलीटॉप में ०5 ट्रैकर्स की मृत्यु एवं ०9 ट्रैकर्स का स्वास्थ्य खराब हेतु कुल 13 सदस्यों को रेस्क्यू किया गया है गया था। गुरूवार को लापता चार ट्रैकर्स शव को बरामद कर देखती क्यों नहीं यार लिफ्ट कर दिया है अब मृतकों की कुल संख्या नौ हो गई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार प्रात: कंमाडर मणिकांत मिश्रा ने एसडीआरएफ की टीम को देहरादून से ब्रीफ कर उत्तरकाशी के लिए रवानगी की वहीं जिलाधिकारी के अनुरोध भारतीय वायु सेना एक एमआई-17 हेलीकॉप्ट और एसडीआरएफ तथा अन्य संगठनों के द्वारा चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान चलाया गया था।

LEAVE A REPLY