देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल के अंतर्गत मात्र एक रुपए में कनेक्शन देने की योजना पर बढ़ चढ़कर कार्य हो रहा है और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है और लोग इस योजना से लाभान्वित हो रहे है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में अब तक राज्य में करीब आठ लाख से अधिक परिवारों को जल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। अब तक राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग आठ लाख से अधिक परिवारों को जल के कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रदेश में पहली बार जल नीति को मंजूरी मिली है। इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति के अंतर्गत बिजली से वंचित सभी गांवों को शत प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासनकाल में जमरानी विद्युत परियोजना को निवेश की स्वीकृति दिलाने में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से इससे हल्द्वानी को वर्ष 2०55 तक 4.2 करोड़ क्यूबिक मीटर पेयजल, 6.3 करोड़ यूनिट वार्षिक विद्युत उत्पादन की योजना है।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से सौंग बांध परियोजना से देहरादून में वर्ष 2०53 अनुमानित आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति हो सकेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से इसी तरह, 38 छोटे नगरों में पेयजल के लिए 16०० करोड़ रुपए का उत्तराखंड अर्बन वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रयास से भविष्य में प्रदेश में विद्युत आपूर्ति निर्बाध इसके लिए भी मुख्यमंत्री कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन काल में जमरानी बांध विद्युत परियोजना को निवेश की स्वीकृति मिल चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन काल में इसी तरह, 3०० मेगावाट की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजनक लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के प्रयास से अब जबकि 12० मेगावाट कि व्यासी जल विद्युत परियोजना का निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन काल में अनेकों विकासोन्मुखी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है और इससे ऐसा प्रतीत होता है कि जल्द ही उत्तराखंड की कायाकल्प होगी।
