कुंजाग्रांट/देहरादून(संवाददाता)। पछवादून कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़ और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दिशा निर्देश पर अगस्त क्रान्ति दिवस को “आदिवासी गौरव दिवस” के रूप में भव्यता पूर्वक मनाया गया और इस दौरान आदिवासी समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि 1942 में आज ही के दिन महात्मा गॉंधी द्वारा ब्रिटिश शासन को जड़ से उखाड़ फैंकने के लिए भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरूआत की गयी। इस स्मृति दिवस पर आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी अमर बलिदानियों को नमन कर कार्यक्रम कि शुरुआत की गयी ।
इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि “आदिवासी गौरव दिवस” के तहत आज पछवादून क्षेत्र के अंतर्गत कुंजाग्रांट में आदिवासी समुदाय के लोगों को सम्मानित किया गया और उनके वैध अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया और पिछले नौ सालों से केंद्र कि भाजपा सरकार द्वारा देश भर में आदिवासी समुदाय के अधिकारों और पहचान पर लगातार हो रहे क्षरण के खिलाफ उनकी लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ है आश्वासन दिया। इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि आदिवासी वर्ग पर भाजपा सरकार और उनके नेताओं द्वारा अत्याचार बढता ही जा रहा ही वो चाहे गुजरात की घटना हा, मध्य प्रदेश की या अन्य प्रदेशों में भी जुल्म किया जा रहा है। इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि भाजपा राज में आदिवासी महिलाओं एवं पुरूषों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफरत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई प्रकरण है जिससे आदिवासी समुदाय के लोगो को अपमान सहना पड़ा है जो देश के लोकतंत्र पर एक गहरी चोट करता है। इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह आदिवासी विरोधी रवैया छोड़ें और आदिवासी समाज को उचित सम्मान दें। इस अवसर पर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि पछवादून कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कालूराम, बीरसिंह, फूल सिंह, राम सिंह, मैहर सिंह, छोटा, रामेश्वर. सोहन, सोम सिंह, पूरन, सुमित्रा, करतार सिंह, रामलाल, चमनी, मुन्नी, निशा, श्यामो मानसी, सोनिया, कमला आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमन , इमरान, ओबीसी जिला अध्यक्ष अजमेर राठौर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरबान दास आदि मौजूद रहे।
