मूसलाधार बारिश से घरों में घुसा पानी

0
405

देहरादून(नगर संवाददाता)। राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में बीती देर रात को हुई मुसलाधार बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया और उनका काफी नुकसान हुआ और सड़कों पर पानी भरने से गाडियां भी बह गई।
वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बीती देर रात को देहरादून में हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बदरीनाथ कॉलोनी, पथरियापीर, कैनाल रोड़, राजीव नगर कंडोली, काठबंगला, कार्लीगाड, चामासारी, डीवीसी कॉलोनी आदि जगहों पर मौके पर पहुंचकर बारिश से हुई नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान को लेकर तत्काल प्राथमिक तौर पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बरसाती पानी से लोगों के मकानों गलियों हुए नुकसान को लेकर सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र करने निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि जहां जहां सुरक्षा दीवार की आवश्यकता है वह शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनका आपदा मद में शीघ्र इस्टीमेट बनाकर कार्य करने के अधिकारियों को निर्देशित किया।
मंत्री ने बीती देर रात बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा राशि भी देवीय आपदा के अंतर्गत आंशिक क्षति की सहायता राशि के ०5 हजार रुपए के चेक नौ लोगों को मौके पर वितरित किया। मंत्री ने कहा प्रदेश सरकार की तरफ से  प्रभावितों के हर संभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर विक्रम शंकर, रामवती, नारायण सिंह थापा, महावीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, अमिताभ, राजेंद्र सजवान,महवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद को ०5 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY