कांग्रेस ओबीसी विभाग के संगठनात्मक ढांचे का होगा विस्तार

0
354

देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की एक बैठक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कै० अजय यादव एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति मे आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर हरदीप सिंह चहल, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी मुज्तबा मलिक, ऋषि चौधरी भी उपस्थित थे।
उक्त जानकारी देते हुए ओबीसी विभाग के महानगर अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि बैठक में उत्तराखण्ड प्रदेश में ओबीसी विभाग के संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से चर्चा हुई तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए बैठक में उपस्थित ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कै. अजय यादव ने कहा कि जिस प्रकार आज भारतीय जनता पार्टी विभिन्न समुदायों, जातियों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है हमें उसका जवाब जनता के बीच पहुंचकर देना है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मो, जातियों व समुदायों को एक दृष्टि से देखती है तथा सबके विकास के लिए काम करती है।

LEAVE A REPLY