अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को कांग्रेसियों का मौन व्रत

0
276

देहरादून(नगर संवाददाता)। पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाये जाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष भारी बारिश के बीच मौन व्रत रखा। इस दौरान कांग्रेसजन भारी बारिश के बीच मौन व्रत पर डटे रहे और वहां से टस से मस नहीं हुए।
यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसजन बडी संख्या में गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने अपना मौन व्रत भारी बारिश के बीच शुरू कर दिया। इस दौरान मौन व्रत के बाद करन माहरा ने कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभी तक आरोपियों को सजा नहीं मिल पाई है और यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य सरकार से इंसाफ की मांग कर रहे है कि आखिरकार वह वीआईपी कौन था लेकिन राज्य सरकार इस ओर किसी प्रकार का कोई उत्तर आज तक नहीं दे पाई है और यह राज्य के लिए शर्मसार है।
उन्होंने कहा कि दूसरी ओर करन माहरा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के अलावा भी जनपद उत्तरकाशी में अनुसूचित जाति की बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाये हुई है लेकिन इन मामलों में भाजपा के नेताओं के पास बोलने का समय नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।
उन्होंने राज्य सरकार पर महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। माहरा ने कहा कि भाजपा राज में उत्तराखंड में लगातार महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड को दस महीने से अधिक हो गया है और न्याय मिलने में विलम्ब हो रहा है। माहरा ने कहा कि हम उत्तराखण्ड वासी डबल इंजन सरकार और प्रचण्ड बहुमत की सरकार के सामने इस लडाई में कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर माहरा ने कहा कि भाजपा तो यही चाहती है कि जनता का ध्यान बेटियों के मुददे से भटका रहे और कुत्सित षडयन्त्र के चलते वह अर्नगल झूठ फहलाकर अंकिता हत्याकाण्ड के दोषियों को बचाने का रास्ता बना सके। माहरा ने कहा कि हम अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हम इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नहीं हैं, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड का महिला अपराध में अग्रणी स्थान है। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान मौन व्रत पर पूर्व मंत्री डाक्टर हरक सिंह रावत, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, सुशील राठी, गरिमा दसौनी, याकूब सिददीकी, प्रदीप जोशी, मथुरादत्त जोशी, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, सुनीता प्रकाश, पूनम कंडारी, नजमा खान, डाक्टर बिजेन्द्र पाल सिंह, अनूप कपूर, नागेश रतूडी, अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, राजेश चमोली, जगदीश धीमान सहित अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY