हिन्दूवादी संगठनों ने फूंका एमडीडीए सचिव का पुतला

0
360

देहरादून(नगर संवाददाता)। डालनवाला स्थित एमडीडीए, ईडब्ल्यूएस फ्लैटों में पिछले 12 वर्षों से अवैध रूप से चल रही मस्जिद व मदरसे को जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद सील न किये जाने के विरोध में हिन्दू जागरण मंच व हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया।
यहां हिन्दू जागरण मंच एवं अन्य हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ता लैसंडाउन चौक पहुंचे और जहां पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया का पुतला फूंका और आरोप लगाया कि रविवार के दिन अविधि मस्जिद/ मदरसा चला रहे लोगों से एमडीडीए सचिव ने सांठ गांठ कर फर्जी तरीके से शपथ पत्र प्राप्त कर एक सप्ताह का समय देने के विरोध में प्रदर्शन कर एमडीडीए सचिव का पुतला फूंका गया है। इस अवसर हिजामं के हिन्द प्रताप सिंह ने बताया कि पिदले कई महीनों से सरकार की जन भावनाओं एवं आदेशों के विरूद्ध अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकाीर अनैतिक कार्य में लगे लोगों को
संरक्षण देने का कार्य कर रहे है जिससे सरकार की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
उन्हेांने कहा कि इस प्रकार के अधिकारी उत्तराखंड की आंतरिक सुरक्षा को खतरे में डालते हुए धनोपार्जन में लगे है और यह जांच का विषय है और एमडीडीए सचिव जैसे अधिकारी संरक्षण दे रहे है और इस प्रकार के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्वों से हटाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी इस प्रकरण पर अपना पक्ष सात अगस्त तक स्पष्ट करें अन्यथा कैबिनेट मंत्री व एमडीडीए सचिव का आठ अगस्त को पुतला फूंका जायेगा। इस अवसर पर विकास वर्मा सहित अनेकों हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY